बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के जीवन में अब बदलाव की बयार बह रही है। वर्षों से उपेक्षा और असुविधा में जीवन बिता रहे इस समुदाय के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं उम्मीद की किरण बनकर आई हैं। बलरामपुर जिले के पस्ता ग्राम पंचायत की निवासी कुंती कोरवा के जीवन की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। पीएम जनमन योजना से उन्हें संबल मिला। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान योजना के तहत श्रीमती कुंती को वर्ष 2023-24 में पक्का आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई। जैसे ही पहली किश्त की राशि मिली, उन्होंने मेहनत और…
Author: Knock India
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन तीनों विंगों के कार्यों का बारिकी से अवलोकन कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय में सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधानसभा के नवीन भवन का सिविल वर्क पूर्ण होने के बाद फर्नीचर और इंटीरियर का काम प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नए विधानसभा भवन में कार्यों…
रायपुर। जिले में खरीफ सीजन के लिए खेती-किसानी का कार्य जोरों पर है। किसान आवश्यकतानुसार खाद लेने सहकारी समितियों में पहुंच रहे हैं। जिला के सोसाइटी में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण सुनिश्चित किया गया है, जिससे खेती के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा। जिले की सहकारी समितियों में खाद की आपूर्ति की जा रही है। समय पर संसाधन मिलने से किसानों में उत्साह है और वे अच्छी पैदावार की उम्मीद कर रहे हैं।ग्राम केंद्री के कृषक श्री खोमान साहू ने उत्साह के साथ बताया, “इस बार बारिश समय पर और अच्छी…
रायपुर। भारत में शहरीकरण की तीव्र गति को सुनियोजित विकास की दिशा प्रदान करने के लिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ राज्य में टाउन प्लानर्स के 50 अतिरिक्त पदों का सृजन किया गया है। उक्त पदों में उप संचालक योजना के 10 पद, सहायक संचालक योजना के 17 पद एवं वरिष्ठ योजना सहायक के 23 पद शामिल है। नीति आयोग, भारत सरकार की रिपोर्ट एवं अर्बन प्लानिंग रिफॉर्म्स के अंतर्गत टाउन प्लानिंग कैपेसिटी को बढ़ाने के उद्द्शेय से यह अहम् कदम लिया गया है, जिससे भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे स्मार्ट सिटी, अमृत मिशन, ह्रदय,…
रायपुर। सीएम विष्णु देव साय गुरुवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर रहे। शराब घोटाले में आबकारी अधिकारियों पर कार्रवाई के मामले में सीएम ने कहा कि पिछली पांच साल की कांग्रेस सरकार में अनेकों घोटाले हुए। केंद्र और राज्य की एजेंसियां इसकी जांच कर रही है। दोषियों को दंडित करने का काम हो रहा है। शराब घोटाला एक बड़ा घोटाला हुआ। इसकी भी जांच ईडी के द्वारा हो रही है। जो भी दोषी होंगे सब पर कार्रवाई होगी। सीएम साय के इस बयान के बाद सस्पेंड हुए 22 आबकारी अफसरों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस दौरान उन्होंने गुरु पूर्णिमा पर जहां अघोर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक पुरंदर मिश्रा सहित…
New Delhi नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने अपने परिश्रमी स्वभाव और बुद्धिमत्ता के लिए अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हमारे सशस्त्र बलों को मज़बूत करने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने…
रायपुर। ई-रिक्शा के ड्राइवर और बुजुर्ग सवारी से 20 हजार की लूट हुई है। 9 जुलाई की रात की घटना है। 3 लुटेरे चलती ई रिक्शा में सवार हो गए। फिर बुजुर्ग से मोबाइल-कैश छीन कर मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग अस्पताल में अपने बेटे को भर्ती कर वापस घर लौट रहा था तभी घटना हुई। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का हैं। पीड़ित रामकुमार यादव ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह 7 जुलाई को अपने लड़के की तबीयत खराब होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती किया। रात 8:30 बजे वह ई-रिक्शा से…
रायपुर। मैनपाट में बहुत सीखा, समझा और जाना. विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं को शांत किया गया. यह बात मैनपाट से राजधानी रायपुर लौटने के बाद शिविर में शामिल भारतीय जनता पार्टी के सांसदों-विधायकों ने कही. साय सरकार में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रशिक्षण शिविर पत्रकारों से शिविर का अनुभव साझा करते हुए कहा कि विषय विशेषज्ञों ने अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन किया. भाजपा में प्रशिक्षण एक सतत् प्रक्रिया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग करने का निर्देश मिला है. शिविर में प्रिंट से लेकर सोशल मीडिया के बीच व्यवहार को लेकर बताया गया. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं…
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 10 जुलाई को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता अपने मंडलों एवं वार्डों में शिक्षा, खेल, धर्म, समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में सक्रिय गुरुजनों का उनके निवास अथवा संस्थान में जाकर सम्मान करेंगे। इस विशेष अभियान की तैयारी को लेकर भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी के नेतृत्व में आज मंडल अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, क्रियान्वयन एवं स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रमेश सिंह ठाकुर ने…