Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 10 जुलाई को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता अपने मंडलों एवं वार्डों में शिक्षा, खेल, धर्म, समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में सक्रिय गुरुजनों का उनके निवास अथवा संस्थान में जाकर सम्मान करेंगे। इस विशेष अभियान की तैयारी को लेकर भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी के नेतृत्व में आज मंडल अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा,
क्रियान्वयन एवं स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रमेश सिंह ठाकुर ने कहा “गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। भाजपा सदैव भारतीय परंपराओं और मूल्यों को सम्मान देती आई है।
इस अवसर पर हम समाज के उन सभी गुरुजनों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने शिक्षा, खेल, धर्म, समाज या अन्य क्षेत्रों में मार्गदर्शन देकर नई पीढ़ी को दिशा दी है।” यह कार्यक्रम न केवल गुरुजनों के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देगा कि हमें अपने जीवन में गुरु के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अकबर अली,हरीश सिंह ठाकुर, अनिल बाघ, राहुल राय, वंदना राठौर, मंडल अध्यक्ष गण दिनेश तिवारी, चेतन टावरी,पुरुषोत्तम माेवले,विनय जैन, विशेष शाह, जितेंद्र गंडेचा, दलविंदर बेदी, राम प्रजापति, केदार धनगर, सचिन सिंघल, संतोष सोनी, सचिन मेघानी, अभिषेक तिवारी, योगेश साहू, मनोज जोशी, भीमवंत निषाद, मनीष नागोडे,भागीरथी यादव, मंडल महामंत्री रमेश विश्वकर्मा, सत्यनारायण देवांगन उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




