रायपुर। जिले में खरीफ सीजन के लिए खेती-किसानी का कार्य जोरों पर है। किसान आवश्यकतानुसार खाद लेने सहकारी समितियों में पहुंच रहे हैं। जिला के सोसाइटी में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण सुनिश्चित किया गया है, जिससे खेती के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा।
जिले की सहकारी समितियों में खाद की आपूर्ति की जा रही है। समय पर संसाधन मिलने से किसानों में उत्साह है और वे अच्छी पैदावार की उम्मीद कर रहे हैं।ग्राम केंद्री के कृषक श्री खोमान साहू ने उत्साह के साथ बताया, “इस बार बारिश समय पर और अच्छी हो रही है। खेती का कार्य जोरों पर है। हमें सोसाइटी से आसानी से खाद मिल रहा है। मैंने अब तक 5 बोरा डीएपी, 6 बोरा यूरिया और 2 बोरा पोटाश लिया है। सोसाइटी में पूरी व्यवस्था बहुत व्यवस्थित है और किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही, कृषक खुश हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं। “हमारे किसान हितैषी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने किसानों के हित में समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई। इससे हमें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने में मदद मिल रही है।”
Author Profile
Latest entries
मनोरंजनJune 23, 2026जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस
छत्तीसगढ़June 23, 2026CM साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 23, 2026छत्तीसगढ़ के खनिज इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में मिले हीरे
छत्तीसगढ़June 22, 2026मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ




