रायगढ़। रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। वहीं, पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा बड़े बकायदारों की सूची बनाकर लगातार संस्थानों को सील किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक शहर में कई बड़े बकायदार हैं, जो लंबे समय से संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर और यूजर चार्ज नहीं चुका रहे हैं। टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम ने राजस्व, अतिक्रमण, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई शुरू की है। संयुक्त टीम ने जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा किया।
बताया गया कि जूटमिल पर 26 लाख 38 हजार 418 रुपए संपत्ति कर बकाया है। इसके बाद बड़े बकायदारों की सूची पर कार्रवाई की गई। इसमें गोरखा पतरापाली चौक स्थित सुनील गर्ग के पेट्रोल पंप को सील किया गया। पेट्रोल पंप संचालक सुनील गर्ग पर 2013 से 11 लाख 68 हजार 510 रुपए संपत्ति कर सहित अन्य कर बकाया था, जिसमें उन्होंने बीच में कुछ आंशिक राशि जमा की थी।
इसी तरह भगवानपुर निवासी मुन्ना के गाड़ी संबंधी संस्थान पर 1 लाख 40 हजार रुपए से अधिक, गौरंग सिंह सिदार के संस्थान पर 2 लाख 32 हजार रुपए से अधिक और चक्रधर नगर के कबाड़ी दुकान संचालक अब्दुल सत्तार पर 2 लाख 27 हजार रुपए से अधिक बकाया होने पर सील करने की कार्रवाई की गई। साथ ही जूटमिल मस्जिद के सामने संचालित नंदु सतनामी केयर ऑफ प्रकाश के संस्थान पर कुर्की नोटिस चस्पा करते हुए सील किया गया। इन सभी बकायादारों को बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अपने बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया गया। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित संपत्तियों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए और नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 5, 2026मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला
छत्तीसगढ़May 5, 2026सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ
RaipurMay 5, 2026भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या
RaipurMay 5, 2026सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा




