रायपुर। भारत में शहरीकरण की तीव्र गति को सुनियोजित विकास की दिशा प्रदान करने के लिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ राज्य में टाउन प्लानर्स के 50 अतिरिक्त पदों का सृजन किया गया है।
उक्त पदों में उप संचालक योजना के 10 पद, सहायक संचालक योजना के 17 पद एवं वरिष्ठ योजना सहायक के 23 पद शामिल है। नीति आयोग, भारत सरकार की रिपोर्ट एवं अर्बन प्लानिंग रिफॉर्म्स के अंतर्गत टाउन प्लानिंग कैपेसिटी को बढ़ाने के उद्द्शेय से यह अहम् कदम लिया गया है, जिससे भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे स्मार्ट सिटी, अमृत मिशन, ह्रदय, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना आदि को गति मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित स्टेट कैपिटल रीजन के गठन के उद्देशय को भी साकार किया जा सकेगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया की उक्त पदों की स्वीकृति में वित्त एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी की अहम् भूमिका रही है, जिन्होंने व्यक्तिगत रूचि लेते हुए माननीय प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ के शहरों को वैश्विक पहचान दिलाये जाने के विजन को आगे बढ़ाया है। अगले चरण में उक्त पदों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती एवं पदोन्नति की जाएगी, जिससे राज्य में टाउन प्लानर्स की कमी को पूरा किया जा सकेगा।
उक्त पदों के सृजन से छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों जैसे एनआईटी रायपुर, सीएसवीटीयू भिलाई आदि में अध्ययनरत अर्बन प्लानिंग छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार है, क्योंकि उक्त पदों के सृजन से शीघ्र ही भर्ती की जाएगी एवं रोजगार के नवीन अवसर सृजित होंगे।एवं छत्तीसगढ़ राज्य के शहरों का सुनियोजित विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़June 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़June 15, 2026संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




