रायपुर। मैनपाट में बहुत सीखा, समझा और जाना. विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं को शांत किया गया. यह बात मैनपाट से राजधानी रायपुर लौटने के बाद शिविर में शामिल भारतीय जनता पार्टी के सांसदों-विधायकों ने कही.
साय सरकार में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रशिक्षण शिविर पत्रकारों से शिविर का अनुभव साझा करते हुए कहा कि विषय विशेषज्ञों ने अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन किया. भाजपा में प्रशिक्षण एक सतत् प्रक्रिया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग करने का निर्देश मिला है. शिविर में प्रिंट से लेकर सोशल मीडिया के बीच व्यवहार को लेकर बताया गया. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं और जनता से कैसा व्यवहार रखे यह भी बताया गया है.
वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मैनपाट में बहुत सीखा, समझा और जाना. जीवन में जितने काम करने होते हैं, वह सब काम किए. सोशल मीडिया के कारण और सपोर्ट से प्रधानमंत्री ने लोगों को सूचना तकनीक (IT) से जोड़ दिया, लेकिन कांग्रेस ऐसे ही रहने वाली है. सभी विषयों पर चर्चा हुई है. कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं को शांत किया गया. सरकार ने जिन मुद्दों पर काम किया या करेंगे उसके बारे भी बताया गया.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन




