दुर्ग। जिले में अवैध अफीम की खेती और उससे जुड़े तस्करी नेटवर्क का लगातार खुलासा हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने मामले में राजस्थान के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। होटल और ढाबे में छापेमारी के दौरान 304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की) और 1 लाख 29 हजार रुपए कैश बरामद हुए। दोनों आरोपी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले है, जो बेमेतरा जिले में रह रहे थे। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें विकास बिश्नोई, विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर, छोटू राम शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान विकास बिश्नोई ने कई अहम जानकारियां दी, उसने बताया कि अवैध तरीके से उगाई गई अफीम से तैयार डोडा कुछ लोग खरीद लेते थे। बाद में उसे होटल और ढाबों में छिपाकर रखा जाता था, फिर मौका मिलने पर बिक्री की जाती थी। आगे तैयार होने वाली अफीम की खरीद की तैयारी भी यहीं से होती थी। आरोपी के बयान और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने 15 मार्च को बेमेतरा–सिमगा रोड स्थित ग्राम कठिया में छापेमारी की। यहां श्री रामदेव होटल और राजस्थानी हाईवे ढाबा को निशाना बनाया गया।
छापेमारी के दौरान आरोपी रणछोड़ राम उर्फ रणजीत के होटल के कमरे से 304 ग्राम अफीम डोडा, 1 लाख 29 हजार रुपए कैश, एक मोबाइल बरामद हुआ। वहीं आरोपी सुनील देवासी के पास से अफीम डोडा को चुक्की बनाने में इस्तेमाल होने वाली मिक्सी (जार सहित) और एक मोबाइल फोन मिला। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार रणछोड़ राम उर्फ रणजीत की उम्र करीब 50 साल है। वह राजस्थान के बालोतरा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ी का निवासी है। फिलहाल बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया में रह रहा था। दूसरा आरोपी सुनील देवासी करीब 28 साल का है। वह भी उसी गांव का निवासी है। फिलहाल ग्राम कठिया में रह रहा था।
Author Profile
Latest entries
CRIMEMarch 16, 2026राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
CRIMEMarch 16, 2026अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई
RaipurMarch 16, 2026CG विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन आज, प्रश्नकाल में मंत्रियों से होंगे सवाल
छत्तीसगढ़March 16, 2026रायपुर से पहली बार रीवा के लिए नई फ्लाइट कल से



