रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं, जबकि कुछ ट्रेनें नागपुर मंडल के गोंदिया से होकर जाती हैं।
इस वजह से महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मरम्मत और ट्रैक का काम किया जाना है। इसके लिए वहां ब्लॉक लिया जा रहा है।
रेलवे ने बताया है कि इस काम के चलते गोंदिया की अप मेन लाइन नंबर 5 करीब 20 दिनों तक बंद रहेगी। इसी वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




