Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » बिलासा एयरपोर्ट के विभिन्न कार्यों का टेंडर जारी,  हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने स्वागत किया
    छत्तीसगढ़

    बिलासा एयरपोर्ट के विभिन्न कार्यों का टेंडर जारी,  हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने स्वागत किया

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिलासा एयरपोर्ट के विभिन्न कार्यों का टेंडर जारी,  हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने स्वागत किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आज पीडब्ल्यूडी द्वारा बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग उपकरण डीवीओआर स्थापित करने के लिए आवश्यक भवन निर्माण और एयरपोर्ट का एप्रोन विस्तार के लिए टेंडर जारी होने का स्वागत किया है। गौरतलब है कि यह टेंडर करीब दो माह से लंबित था और आवश्यक भवन निर्माण के बगैर नाइट लैंडिंग उपकरण की स्थापना नहीं की जा सकती थी।
    हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आसन्न नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए शासन और प्रशासन से यह मांग की है कि अगर टेंडर खोलने के पहले आचार संहिता लग जाती है तो राज्य निर्वाचन आयोग से इसे खोलने की विशेष अनुमति लेने की कार्यवाही तुरंत की जाए। समिति ने कहा कि पहले ही यह कार्य लगभग दो माह के विलंब से हो रहा है और यदि आचार संहिता के कारण और विलंब हुआ तो दक्षिण कोरिया से आयातित उपकरण एयरपोर्ट पर बेकार पड़े रहेंगे और हाई कोर्ट के द्वारा दिया गया निर्देश कि नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द से जल्द दी जाए वह कारगर नहीं हो पाएगा।
    हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट को 4ष् एयरपोर्ट में बदलने के प्रोजेक्ट पर प्रगति न होने पर भी चिंता जताई ।समिति ने कहा कि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का टेंडर या एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट आज तक जारी नहीं हुआ है जबकि इसके माध्यम से केवल रिपोर्ट बनाने वाले कंसलटेंट का चयन होना है। समिति ने विशेष कर कलेक्टर बिलासपुर से इस मामले में दखल देने की मांग की है और यह टेंडर भी शीघ्र जारी किए जाने की आवश्यकता बताई है। गौरतलब है कि कम से कम 6 महीने कंसल्टेंट इस रिपोर्ट को बनाने में लगाएंगे। अर्थात यदि आज से टेंडर आदि की कार्रवाई की गई तो सितंबर में जाकर 4ष् एयरपोर्ट का वास्तविक कार्य प्रारंभ हो पाएगा ।इसके लिए रिपोर्ट के आधार पर वित्तीय और प्रशासकीय अनुमति भी आवश्यक होगी।
    हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और धरने में निवृतमान महापौर रामशरण यादव के अलावा अनिल गुलहरे,  बद्री यादव, समीर अहमद,  रवि बनर्जी,  विजय वर्मा,  स्वर्णा शुक्ला,  आशुतोष पांडे,  राघवेंद्र सिंह,  केशव गोरख,  अमर बजाज,  मनोज तिवारी,  महेश दुबे,  टाटा पंकज सिंह,  अशोक भंडारी,  चंद्र प्रकाश जायसवाल,  नवीन वर्मा,  संदीप बाजपेई,   कृष्ण मुरारी दुबे,  राकेश शर्मा,  मोहसिन अली और अखिल अली शामिल थे।

    News Desk

    Related Posts

    नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल की सेवानिवृत्ति पर बिलासपुर रेंज आईजी कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह

    August 31, 2026

    ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 47 लीटर शराब के साथ दो बाइक जब्त

    August 31, 2026

    त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं, रायगढ़ पुलिस ने बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ा चेतावनी

    August 31, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए खरसिया पुलिस का सख्त एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच कर चालकों का किया ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट

    August 31, 2026

    रायगढ़ पुलिस के दो पुलिसकर्मी सेवा सम्मान के साथ सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई

    August 31, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.