Author: News Desk

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमारी स्थानीय बोली-भाषाएं हमारी सांस्कृतिक समृद्धि और गौरवशाली विरासत की पहचान हैं। इनका संरक्षण, संवर्धन और मान बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनकी स्थानीय बोली-भाषा में होने से उनकी सीखने की क्षमता, बौद्धिक विकास, आत्मविश्वास और मौलिक प्रतिभा को बढ़ावा मिलता है। हमें अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करते हुए आने वाली पीढ़ियों को इनसे जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। वित्त मंत्री श्री चौधरी आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता श्री कनक तिवारी के निधन पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शनिवार को दुर्ग स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। विधिक और बौद्धिक क्षेत्र में योगदान सदा रहेगा याद इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि श्री कनक तिवारी का निधन छत्तीसगढ़ के विधिक एवं बौद्धिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि विधि, साहित्य और वैचारिक चिंतन के क्षेत्र में श्री तिवारी…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ की अस्मिता, लोक संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव को समर्पित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह आज राजधानी रायपुर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। संस्कृति विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया। साहित्यिक कृतियों के विमोचन, छत्तीसगढ़ी लघु फिल्म के लोकार्पण, साहित्यकारों के सम्मान, साहित्यिक परिचर्चा और कवि सम्मेलन से सुसज्जित यह आयोजन छत्तीसगढ़ी भाषा की समृद्ध साहित्यिक परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और भाषायी स्वाभिमान का साक्षी बना। मुख्यमंत्री…

Read More

रायपुर: प्रकृति अपनी गोद में अनगिनत धरोहरों को संजोए रखती है। कहीं नदियों की कलकल ध्वनि जीवन का संगीत रचती है, तो कहीं तालाब और झीलें जैव विविधता के अनमोल संसार को अपने भीतर समेटे रहती हैं। ये जलस्रोत केवल पानी के भंडार नहीं, बल्कि असंख्य जीव-जंतुओं, वनस्पतियों और पक्षियों के जीवन का आधार होते हैं। इनके किनारों पर पनपता प्राकृतिक संसार मानव और प्रकृति के बीच सदियों पुराने रिश्ते की कहानी कहता है। ऐसी ही एक प्राकृतिक धरोहर है धमतरी जिले के भखारा का आमा तालाब, जो अब अपनी स्थानीय पहचान से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराएं और सामाजिक एकजुटता हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। रौतिया समाज ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, रीति-रिवाजों और परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखा है। हमारी सरकार समाज की इस गौरवशाली विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कंडोरा में आयोजित सोहराई करमा महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा मद से 50-50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अखिल भारतीय रौतिया समाज…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि गांवों की वास्तविक आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब ग्राम पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए आय के अपने स्थायी स्रोत हों। जशपुर जिले की ग्राम पंचायत कुंजारा ने सौर ऊर्जा के माध्यम से इस दिशा में एक नई मिसाल प्रस्तुत की है। अब कुंजारा न केवल बिजली का उत्पादन करेगा, बल्कि उससे होने वाली आय का उपयोग गांव के विकास में भी कर सकेगा। यह पहल प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायी बनेगी। मुख्यमंत्री श्री साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजारा में…

Read More

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से लोकभवन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की। रामेन डेका

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों और अंतिम छोर पर बसे गांवों तक विकास का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास की मुख्यधारा से कोई गांव और कोई परिवार वंचित न रहे। मुख्यमंत्री श्री साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकारी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं सेतु विभाग के…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर नए कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को समय की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार की गई इंटर्नशिप नीति-2026 प्रदेश के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस नीति से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव…

Read More

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक के अनुभव, मानवीय संवेदनशीलता और शारीरिक परीक्षण का विकल्प नहीं हो सकती। चिकित्सा सेवा में तकनीक के साथ मानवीय स्पर्श और रोगी के प्रति संवेदनशील व्यवहार भी आवश्यक है। राज्यपाल श्री डेका ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआर आईए), छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के 16वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ अवसर पर उक्त बातें कही। इस अवसर पर एम्स रायपुर के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ…

Read More