रायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत खुटिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि इन प्रतिभाओं को उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी ग्रामीण संस्कृति, एकता और सामूहिक शक्ति के प्रतीक हैं। खेल हमें अनुशासन, धैर्य, संघर्ष,…
Author: News Desk
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार, अधोसंरचना विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, कौशल विकास और डिजिटल नवाचार को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य सरकार के प्रयासों से उच्च शिक्षा विभाग का बजट वर्ष 2023-24 के 1,277 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2026-27 में 1,816 करोड़ रुपए हो गया है, जो लगभग 42 प्रतिशत अधिक है। विगत तीन वर्षों में प्रदेश में 13 नए शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किए गए हैं। उच्च…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज ‘खेले बर आगू आहू सरगुजा के मान बढ़ाहू’ के प्रेरक संदेश के साथ संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ किया। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं में अनुशासन एवं खेल भावना विकसित करने और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए आयोजित इस आयोजन में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्री प्रबोध मिंज और श्री रामकुमार टोप्पो भी शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। 4.16 लाख से अधिक युवाओं का पंजीयन, खेलों…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि गुरु नानक देव जी की पावन स्मृतियों से जुड़ा महासमुंद जिले का गढ़फुलझर छत्तीसगढ़ की अनमोल आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहर है। इस पवित्र स्थल को आस्था, अध्यात्म, सेवा और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। गढ़फुलझर का विकास इस प्रकार किया जाएगा कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए श्रद्धा, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रेरणास्रोत बने। मुख्यमंत्री श्री साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड…
रायपुर: बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में बस्तर जिले के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक भुवनेश्वर कश्यप ने हिमाचल प्रदेश की चांशल पहाड़ियों में समुद्र तल से 14,830 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित रीजनल एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर, हटकोटी में आयोजित 10 दिवसीय साहसिक प्रशिक्षण शिविर में भुवनेश्वर कश्यप ने लगभग 6 किलोमीटर की कठिन पर्वतीय ट्रेकिंग पूरी की। दुर्गम पहाड़ी रास्तों, कठिन चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज पांचों परिक्षेत्रों, सेतु बंध, विद्युत एवं यांत्रिकी, राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख अभियंता कार्यालय के सभी मुख्य अभियंताओं की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में निर्माणाधीन भवनों, सड़कों एवं पुलों के साथ ही नए कार्यों की निविदा प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ऐसे कार्यों जिनकी निविदा स्वीकृत हो गई हैं, उनके कार्यादेश चयनित ठेकेदारों एवं एजेंसियों को 15 दिनों के भीतर जारी करने के निर्देश दिए, जिससे कि वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करते हुए कार्यों में अच्छी प्रगति लाई…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की अस्मिता, लोक संस्कृति, परंपराओं और जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव को समर्पित छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 28 नवंबर को राजधानी रायपुर में किया जाएगा। संस्कृति विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के साथ साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करने वाली विविध गतिविधियां…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश के अन्नदाता किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य देने के साथ ही धान खरीदी की व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस वर्ष किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि का लाभ दिया जाएगा। इससे कम उत्पादन वाले क्षेत्रों के किसानों को…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि सीजीपीएससी के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जल्द ही नए पदों के लिए वेकेंसी निकलेगी। युवाओं के भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सुशासन, जनकल्याण और समृद्धि के नए संकल्पों के साथ विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने बीते तीन वर्षों में किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और जनजातीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इन निर्णयों से जहां प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में नई संभावनाओं का विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास…