रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में हमारी माटी की सोंधी महक, पुरखों के संस्कार और छत्तीसगढ़ की आत्मीयता रची-बसी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक है। हमारे लोकगीतों, लोककथाओं, तीज-त्योहारों और परंपराओं में छत्तीसगढ़ी की मिठास और आत्मीयता झलकती है। छत्तीसगढ़ी भाषा पीढ़ियों से हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए हमें अपनी जड़ों से जोड़े हुए है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी भी…
Author: News Desk
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। करमा महोत्सव हमारी लोकआस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकजुटता का जीवंत प्रतीक है। हमारी सरकार इन गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ प्रदेश के दूरस्थ और जनजातीय अंचलों में विकास की नई संभावनाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ हर गांव, हर परिवार और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत रघुनाथनगर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में…
रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय में राजस्व प्रशासन, प्रदेश में की जा रही धान खरीदी, सुशासन एवं अभिशरण विभाग में संबंधित कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने नागरिकों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग में रिफार्म के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से विचार-विमर्श कर जानकारी ली। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में की जा रही धान खरीदी की समीक्षा करते हुए सहकारी समितियों में धान संग्रहण के साथ बनाये उपार्जन केन्द्रों में संग्रहण और आवश्यकतानुसार उप संग्रहण केन्द्र बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने धान बेचने वाले किसानों को…
रायपुर: प्रदेश के श्रम, वाणिज्य एवं उद्योग तथा वाणिज्यिक कर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज श्रम विभाग की विभागीय बैठक लेकर जिलावार एवं योजनावार प्रदर्शन की समीक्षा की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों के कल्याण में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी व जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता है। श्रम मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गम्भीरता दिखाएं और बेहतर प्रदर्शन करें। महानदी मंत्रालय के भूतल स्थित समिति कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में श्रम मंत्री ने आगे कहा…
रायपुर: बच्चों की सफलता को केवल परीक्षा के अंकों और स्कूल में उनकी रैंकिंग से नहीं आंका जाना चाहिए। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा होती है। आवश्यकता है कि अभिभावक और शिक्षक उनकी रुचि, प्रतिभा और क्षमता को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। जीवन में सफलता के लिए अंकों से कहीं अधिक आत्मविश्वास, धैर्य, जुनून और असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने का जज्बा मायने रखता है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज भिलाई के कोहका स्थित रूंगटा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शासकीय डेटा के सुरक्षित रखरखाव, विभागों के बीच सुचारू डेटा साझाकरण और डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट, 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज मंत्रालय महानदी भवन में स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव श्री विकासशील ने की। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर विकसित डेटा प्रबंधन व्यवस्था की तर्ज पर प्रदेश में सुदृढ़ डेटा गवर्नेंस प्रणाली और डेटा सेंटर विकसित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसका उद्देश्य विभिन्न शासकीय विभागों के डेटा का व्यवस्थित संधारण करना और केंद्र सरकार के साथ आवश्यक डेटा साझा करने की व्यवस्था…
रायपुर: लकड़ी, कोयले और कंडों के पारंपरिक चूल्हों के बजाय एलपीजी मिलने से रसोई धुएं से मुक्त मिली, जिससे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व सांस संबंधी दिक्कतों में सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ में लगभग 39 लाख 73 हजार से अधिक महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन देकर चूल्हे के धुएं से राहत दिलाई है। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों की लाखों महिलाओं के जीवन में एक ऐतिहासिक बदलाव आया है। वर्षों तक मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी और उपलों के धुएं के बीच खाना पकाने की मजबूरी से जूझ रही महिलाओं को अब…
रायपुर: बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सपनों पर असर डालने वाली गंभीर चुनौती है। बच्चों को पढ़ने, आगे बढ़ने और अपनी राह चुनने का अवसर देना परिवार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़-जन-संवाद’ कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और 100 दिवसीय जन-जागरण अभियान का शुभारंभ किया। बच्चों के अधिकारों पर हुआ संवाद अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस और ‘बाल…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक एवं सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्त्विक नगरी सिरपुर में 20 से 22 फरवरी 2027 तक तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ‘संगीति’ की अवधारणा पर आधारित इस महोत्सव में इतिहास, अध्यात्म, कला, संस्कृति एवं पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सिरपुर महोत्सव की तैयारियों के संबंध में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन…
रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर तथा श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज प्रधान महालेखाकार छत्तीसगढ़ कार्यालय (सीएजी) में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ के मूलमंत्र पर काम कर रही है। भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के तत्वावधान में चल रहे ‘लेखा परीक्षा पखवाड़ा-2026’ के अंतर्गत ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ विषय पर यह कार्यशाला आयोजित की गई। जीरो प्वाइंट, पुराने विधानसभा भवन के पास स्थित महालेखाकार कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्राकृतिक और खनिज संसाधनों से समृद्ध छत्तीसगढ़…