Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » जेपी हॉस्पिटल में कम रेट में होगी एमआरआई
    राज्य

    जेपी हॉस्पिटल में कम रेट में होगी एमआरआई

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जेपी हॉस्पिटल में कम रेट में होगी एमआरआई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । भोपाल के जेपी हॉस्पिटल में अब कम रेट पर एमआरआई(मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) जांच हो सकेगी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बुधवार को इसका औपचारिक लोकार्पण किया। हालांकि, सुविधा को शुरू हुए 5 दिन बीत चुके हैं। हर रोज 80 मरीजों को एमआरआई स्कैनिंग की सुविधा मिलेगी।डिप्टी सीएम शुक्ल के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अस्पताल में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापित की गई है। यहां सीजीएचएस से भी कम दरों पर जांच हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत कृस्ना डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड के माध्यम से ये सुविधा उपलब्ध करवाई है।

    10.50 करोड़ रुपए से बना एमआरआई केंद्र
    भोपाल एमआरआई केंद्र 10 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से स्थापित किया गया है। जिसमें भवन निर्माण, उपकरण और तकनीकी उन्नयन शामिल हैं। इसमें 1.5 टेस्ला रूक्र 580 मशीन लगाई गई है, जो हाल ही में लॉन्च उन्नत तकनीक से लैस है। यह तेज, सटीक स्कैनिंग, उन्नत इमेजिंग और ऊर्जा दक्षता सुनिश्चित करती है। केंद्र में प्रतिदिन 80 मरीजों की स्कैनिंग क्षमता है, न्यूनतम प्रतीक्षा समय और सटीक रिपोर्टिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करता है।

    30 प्रतिशत कम रेट में मिलेगी सेवा, आयुष्मान में फ्री
    मरीजों को उन्नत एमआरआई सुविधाएं सीजीएचएस दरों से 30 प्रतिशत तक कम शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएंगी। आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को यह सुविधा पूरी तरह फ्री रहेगी। एमआरआई पेट (प्लेन) 1423 रुपए में होगी, जबकि सीजीएचएस रेट 2125 रुपए है। एमआरआई ब्रेन (प्लेन) 1338 रुपए, एमआरआई कंधा (प्लेन) 1339 रुपए, एमआरआई घुटना (कॉन्ट्रास्ट) 3014 रुपए में होगी। इसके अलावा अस्पताल में एमआरआई एंजियोग्राफी (कॉन्ट्रास्ट) 3315 रुपए में हो सकेगी। गंभीर बीमारियों के निदान के लिए संपूर्ण शरीर की एमआरआई(ऑन्कोलॉजिकल वर्कअप) 3415 में उपलब्ध होगी। एमआरआई पीठ (लम्बर स्पाइन) जैसी सेवाएं भी 1423 में उपलब्ध कराई जाएगी।

    प्रदेश का पहला जिला अस्पताल
    जेपी अस्पताल प्रदेश का पहला जिला अस्पताल बन गया है। जहां मरीजों को एमआरआई जांच की सुविधा मिल रही है। मशीन की क्षमता की बात करें तो यह एक दिन में करीब 40 जांच कर सकती है।

    कई जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाई गई
    कार्यक्रम में डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के कई जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। इन अस्पतालों में भारत सरकार की तय दरों से भी कम दर पर सीटी स्कैन जांच हो रही है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेधायक भगल, विवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी आदि भी मौजूद थे।

    News Desk

    Related Posts

    नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल की सेवानिवृत्ति पर बिलासपुर रेंज आईजी कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह

    August 31, 2026

    ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 47 लीटर शराब के साथ दो बाइक जब्त

    August 31, 2026

    त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं, रायगढ़ पुलिस ने बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ा चेतावनी

    August 31, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए खरसिया पुलिस का सख्त एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच कर चालकों का किया ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट

    August 31, 2026

    रायगढ़ पुलिस के दो पुलिसकर्मी सेवा सम्मान के साथ सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई

    August 31, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.