Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » राजस्थान-उदयपुर के डेयरी प्लांट परिसर में व्याख्यान, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं-‘महिला सहकार से सशक्त हो रही सहकारिता’
    छत्तीसगढ़

    राजस्थान-उदयपुर के डेयरी प्लांट परिसर में व्याख्यान, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं-‘महिला सहकार से सशक्त हो रही सहकारिता’

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजस्थान-उदयपुर के डेयरी प्लांट परिसर में व्याख्यान, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं-‘महिला सहकार से सशक्त हो रही सहकारिता’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उदयपुर।

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया के. रहाटकर ने कहा कि सहकारिता एक विचार से आंदोलन, क्रांति का सफर तय करते हुए सशक्तता का पर्याय बन चुका है। इसमें महिलाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सहकार से ही सहकारिता की अवधारणा सशक्त हुई है।

    रहाटकर सोमवार शाम उदयपुर में गोवर्धन विलास स्थित उदयपुर दुग्ध उत्पादक संघ के डेयरी प्लांट परिसर में सहकारिता में महिला, युवा व किसान की भूमिका विषयक व्याख्यान कार्यक्रम में  बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि सहकारिता के विचार ने आजादी के आंदोलन में किसानों को संगठित किया। इसके पश्चात यह विचार आंदोलन और क्रांति के रूप में परिणित हुआ। वर्तमान में यह एक सशक्त आधार बन चुका है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2025 को सहकारिता वर्ष घोषित किया है, इससे सहकारिता के महत्व को समझा जा सकता है। सरकार ने सहकार की भावना को बल देने के लिए पृथक से सहकारिता मंत्रालय स्थापित किया। सहकारी समितियों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें बहुउद्देश्यीय समिति बनाया गया। सहकारी समितियां सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ कर किसानों, पशुपालकों के हित में कई काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इसमें सहकारिता की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण है। वर्तमान में देश में हर 5वां व्यक्ति सहकारी समिति से जुड़ा हुआ है। सहकारी बैंकों के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ा है। यही वजह है कि आज सहकारी बैंकों में जमा राशि 12 हजार करोड़ से अधिक है। रहाटकर ने कहा कि सहकारिता में महिलाएं भी अग्रणी हैं। दुग्ध व्यवसाय, पशुपालन, मधुमक्खी पालन  सहित ऐसे कई कार्य हैं जो महिलाएं संभालती हैं। उन्होंने देश भर में महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे बड़े कामों का उदाहरण देते हुए राजस्थान में भी इसे प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

    आमजन की सहकारिता में महत्ती भागीदारी –
    व्याख्यान कार्यक्रम में  सहकारिता राज्य मंत्री श्री गौतम दक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की मंशा देश में सहकार से समृद्धि लाने की है। आमजन की सहकारिता में भागीदारी महत्ती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने महिलाओं की भागीदारी सहकारिता क्षेत्र में बढ़ाने हेतु प्रभावी एवं स्वागत योग्य कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसानों को समृद्ध करने के हर संभव प्रयास प्रधानमंत्री जी द्वारा किए जा रहे हैं, साथ ही प्रदेश सरकार ने भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषक वर्ग को सशक्त करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों में अनियमितताओं को रोकने और पीड़ित को न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास विभाग स्तर पर किए जा रहे हैं। श्री दक ने बताया कि नवीन कोऑपरेटिव कोड में विपक्षी दलों के नेताओं समेत तमात हितधारकों के सुझाव लिए गए हैं। व्याख्यान कार्यक्रम को उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत एवं ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी रवीन्द्र श्रीमाली, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, प्रमोद सामर, पारस सिंघवी, तखतसिंह शक्तावत, किरण जैन, डेयरी अध्यक्ष डालचंद डांगी, डेयरी प्रबंधक विपिन शर्मा समेत गणमान्य अतिथि एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

    News Desk

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    Raigarh News: बंटवारे से पहले नामांतरण और फिर कंपनी को रजिस्ट्री! घरघोड़ा के चारमार में पैतृक जमीन हड़पने का आरोप, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल

    July 14, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.