Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » बिहार में सिविल ड्रेस में पुलिस पदाधिकारी बनकर वाहन चालकों से वसूली, 7 आरोपी गिरफ्तार
    राज्य

    बिहार में सिविल ड्रेस में पुलिस पदाधिकारी बनकर वाहन चालकों से वसूली, 7 आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार में सिविल ड्रेस में पुलिस पदाधिकारी बनकर वाहन चालकों से वसूली, 7 आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    किशनगंज: किशनगंज में फर्जी DSP और पुलिस पदाधिकारी बनकर सड़कों पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे 7 युवकों को कोचाधामन पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार 7 युवकों में एक युवक डिफेंस का वर्दी पहने हुए था और अपने आप को SSB का जवान बता रहा था. दरअसल जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के सोंथा चौक के समीप रविवार की देर रात फर्जी DSP व पुलिस बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के आरोप में कोचाधामन थाने की पुलिस ने 7 युवकों को पुलिस का नेम प्लेट लगा एक कार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में एक युवक पुलिस की नेम फ्लेज वर्दी पहने हुआ था. आरोपी युवक अपनी पहचान छिपा कर वाहन चालकों से अवैध वसूली की फिराक में थे. पुलिस ने पुलिस का नेम प्लेट लगा एक आर्टिका कार भी जब्त किया है. SP ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कुछ लोग थाना क्षेत्र के सोंथा के पास वाहनों से अवैध वसूली कर रहे है. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को कार के साथ दबोच लिया गया.

    7 हजार 470 रुपए नगद किया बरामद

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए युवकों में पूर्णिया के कौशल डिफेंस की वर्दी पहने हुआ था और पूर्णिया SSB का जवान बता रहा था. वहीं सड़क पर कौशल फर्जी DSP का रोल अदा कर रहा था. वहीं बाकी 6 युवक सिविल ड्रेस में थे. इनके पास से छह मोबाइल व 7 हजार 470 रुपए नगद बरामद किया गया है. गिरफ्तार लोगों में संतोष कुमार मधुबनी जिले के रहने वाला है, जबकि पूर्णिया जिले का कौशल और अन्य 5 युवक अजहरुद्दीन, मनीष, सज्जाद, नौशाद और एक नाबालिग युवक है पांचों सदर थाना क्षेत्र के अलग अलग मोहल्लों के रहने वाले है. पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है.

    लोगों को DSP के नाम से थे डराते

    सातों फर्जी पुलिस बनकर अर्टिगा कार बीआर 11 बीएफ 2169 पर सवार होकर जिले के विभिन्न सड़कों पर अपने कार को खड़ा कर वाहनों को रोकते थे. जानकारी के मुताबिक सिविल कपड़ा पहने युवक वाहन चालकों को डरा धमका कर कहता था. DSP साहब गाड़ी में बैठा है चुप चाप लेनदेन कर लो नहीं तो DSP साहब आने से मोटा फाइन के साथ वाहन को जब्त कर लेंगे.

    खंगाल जा रहा है आपराधिक इतिहास

    सिविल ड्रेस पहने युवक अपने को पुलिस पदाधिकारी कहता था, जिसके बाद वाहन चालक डर से रुपए दे देता था. वहीं पुलिस की मानें तो यह गैंग अंतरजिला है जो किशनगंज जिला के साथ अन्य जिलों में भी फर्जी पुलिस बनकर अब दूसरी करता था. पुलिस गिरफ्तार 7 लोगों का कुंडली खंगाल रही है. गिरफ्तार 7 लोग में डिफेंस के वर्दी में गिरफ्तार कौशल अपने आप को पूर्णिया SSB का जवान बता रहा है. पुलिस SSB से संपर्क कर कौशल की सच्चाई पता कर रही है साथ गिरफ्तार 7 में एक शहरी क्षेत्र का रहने वाला नाबालिग युवक है. कारवाई कोचाधामन थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में की गई. SP ने बताया गिरफ्तार सभी युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाल जा रहा है.

    News Desk

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    Raigarh News: बंटवारे से पहले नामांतरण और फिर कंपनी को रजिस्ट्री! घरघोड़ा के चारमार में पैतृक जमीन हड़पने का आरोप, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल

    July 14, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.