Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » बेटी को मारने का नहीं कोई गम, जो किया सही किया- हत्यारे पीता के बोल
    राज्य

    बेटी को मारने का नहीं कोई गम, जो किया सही किया- हत्यारे पीता के बोल

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बेटी को मारने का नहीं कोई गम, जो किया सही किया- हत्यारे पीता के बोल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्वालियर: पुलिस के सामने बेटी की हत्या करने वाले पिता का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। हत्यारा कह रहा है कि उसने जो भी किया सही किया। वह अपनी बेटी की शादी उस लड़के से नहीं कर सकता था, जिससे वह शादी करना चाहती थी। इसलिए उसने उसे मार डाला। ऑनर किलिंग में शामिल हत्यारे के भतीजे को बुधवार को रायरू (मुरैना) से पकड़ा गया। दोनों हत्यारों को दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। मंगलवार को आदर्श नगर (पिटोन पार्क) में तनु गुर्जर (20) की उसके पिता महेश गुर्जर और चचेरे भाई राहुल ने बंदूक और पिस्टल से चार गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। तनु की चार दिन बाद शादी होनी थी। महेश ने उसकी शादी एयरफोर्स में तैनात हवलदार से तय कर दी थी। लेकिन तनु पिनाहट (आगरा) निवासी भीष्म उर्फ ​​विक्की से प्रेम करती थी।

    उसने पिता की मर्जी से शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर महेश के घर में विवाद चल रहा था। मंगलवार को तनु ने एक वीडियो वायरल कर अपनी परेशानी भी बताई थी। यह देख महाराजपुरा पुलिस महेश के घर पहुंची और चार घंटे तक महेश और तनु की काउंसलिंग की। पुलिस की मौजूदगी में महेश और उसके भतीजे ने तनु को गोली मार दी।

    पुलिस को बताया कि यह परिवार की शान थी

    महेश को अपनी बेटी को अपने हाथों से मारने का कोई अफसोस नहीं है। पूछताछ में वह गर्व के साथ कह रहा है कि तनु अपनी पसंद के लड़के (भीष्म) से शादी नहीं कर सकती थी। इससे परिवार की शान खत्म हो जाती। तनु को काफी समझाया गया, पहले तो वह मान गई थी। अब वह अपनी पसंद के लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसलिए उसे मारना पड़ा।

    उसे इतनी हिम्मत कैसे मिली

    महेश को जानने वाले लोग कहते हैं कि महेश ने ही तनु की हत्या की है। लेकिन उसे हत्या करने की हिम्मत देने वाला पर्दे के पीछे है। क्योंकि महेश अकेले इतना बड़ा अपराध नहीं कर सकता। तनु को मारने की योजना थी। इसलिए महेश और उसके भतीजे राहुल ने हथियारों का इंतजाम भी कर लिया था।

    पड़ोस के रिश्ते प्रतिष्ठा में रोड़ा बने हुए थे

    आदर्श नगर में रहने वाले लोगों का कहना है कि तनु जिस लड़के से शादी करना चाहती थी, उसकी बहन की ससुराल आदर्श नगर में महेश के घर के पास ही है। महेश की नजर में उसकी बेटी का उस परिवार से रिश्ता प्रतिष्ठा के खिलाफ था।

    हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

    हत्या में शामिल दूसरे आरोपी और मृतका के चचेरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल नहीं मिली है। मृतका के पिता समेत दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

    News Desk

    Related Posts

    नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल की सेवानिवृत्ति पर बिलासपुर रेंज आईजी कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह

    August 31, 2026

    ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 47 लीटर शराब के साथ दो बाइक जब्त

    August 31, 2026

    त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं, रायगढ़ पुलिस ने बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ा चेतावनी

    August 31, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए खरसिया पुलिस का सख्त एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच कर चालकों का किया ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट

    August 31, 2026

    रायगढ़ पुलिस के दो पुलिसकर्मी सेवा सम्मान के साथ सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई

    August 31, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.