Author: Knock India

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा]। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा स्थित बरौद खदान में ट्रेलर लाइन व्यवस्था को लेकर महेंद्र चौधरी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की हकीकत सामने लाने के लिए बुलाई गई त्रिपक्षीय वार्ता में पूरा मामला पलट गया है। घरघोड़ा SDM कार्यालय में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में SDM, CSP, SDOP, थाना प्रभारी और SECL के सब एरिया मैनेजर सहित संबंधित पक्ष मौजूद रहे। बैठक में SECL के अधिकारी ने ऐसी जानकारी दी, जिसने 18 अगस्त 2026 की घटना को लेकर की गई शिकायत की सत्यता पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। SECL अधिकारी के बयान से आरोपों…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/जशपुर। नगर पालिका जशपुर के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न कार्यस्थलीय समस्याओं को लेकर नगर पालिका उपाध्यक्ष युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने सीधे कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनकी जमीनी समस्याओं को सुना। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने विशेष रूप से मानसून और बरसात के मौसम में काम करने के दौरान होने वाली व्यावहारिक परेशानियों और सुरक्षा संसाधनों की कमी से उपाध्यक्ष को अवगत कराया। शनिवार शाम को सामने आई जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मियों ने बताया कि बारिश के दिनों में पूरे शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत खरसिया पुलिस लगातार स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर रही है। एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन एवं चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विवेकानंद कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में करीब 900 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के उपाय बताए गए। इसके अलावा शंकराचार्य स्कूल…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले की थाना तमनार पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरियों का सिलसिलेवार खुलासा करते हुए 6 विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) और एक बालिग युवक समेत कुल 7 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने मिलुपारा चौक से एक मोटरसाइकिल चोरी करने के साथ-साथ कुधरीपारा मंदिर चौक तिराहा स्थित एक दुकान का दरवाजा तोड़कर खाद्य सामग्री और नगदी चुराने का अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल किया गया एक अन्य दोपहिया वाहन भी बरामद कर लिया है। मामले की शुरुआत 13 अगस्त को हुई, जब मिलुपारा…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में तैनात प्राइवेट सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने महज कुछ ही दिनों के भीतर बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाई जा रही कार्रवाई के तहत पूंजीपथरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को बिहार के जमुई जिले में खेत से घेराबंदी कर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायपुर। आगामी 5 सितंबर 2026 (शिक्षक दिवस) के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा, महिला सभा, तरुण सभा तथा प्रदेश की समस्त नगर व ग्राम सभाओं के संयुक्त तत्वावधान में समाज के शिक्षकों के सम्मान हेतु एक विशेष प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रदेशभर के शासकीय एवं अशासकीय (निजी) क्षेत्रों में कार्यरत व सेवानिवृत्त शिक्षकों को “एक नारियल, एक पेन” भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केशरवानी वैश्य समाज द्वारा आयोजित इस पुनीत अभियान के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं: कृतज्ञता ज्ञापन: राष्ट्र और समाज निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गुरुजनों के…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। सावन का पवित्र महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त को मनाया जाएगा। भगवान शिव को समर्पित सोमवार का महत्व सावन के महीने में और भी बढ़ जाता है। ऐसे में घरघोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों में अंतिम सावन सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सावन के पहले सोमवार को ही घरघोड़ा में शिवभक्ति की ऐसी बयार बही थी कि नगर और आसपास के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। मंदिरों में भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आईपीएल 2026 के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का अवैध कारोबार चलाने वाले और पिछले 4 महीनों से फरार चल रहे मुख्य खाईवाल सानू बेरीवाल सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण सानू बेरीवाल (पिता स्व. ललित बेरीवाल, उम्र 32 वर्ष) – निवासी पंचवटी कॉलोनी, थाना…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़। अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के विद्वान अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान अभिषेक शर्मा ने जमीन विवाद में भतीजे की नृशंस हत्या करने के सनसनीखेज मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले के मुख्य आरोपी पिता समारू मांझी और उसके पुत्र श्रवण उर्फ संचय मांझी को हत्या का दोषी पाते हुए आजीव कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों पर ₹1000-₹1000 का अर्थदंड भी लगाया है। यह मामला चौकी रैरूमा खुर्द (थाना धरमजयगढ़) के अपराध क्रमांक 23/2023 से संबंधित है। क्या है पूरा मामला? (घटना की पृष्ठभूमि) पुलिस और अदालती रिकॉर्ड…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में एनटीपीसी (NTPC) तलाईपाली कोयला खनन परियोजना के भू-विस्थापितों को मिली मुआवजा राशि में लाखों रुपये की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबर का बड़ा असर देखने को मिला है, जहां घरघोड़ा पुलिस ने पीड़ित किसान से 49 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले का दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। क्या है पूरा मामला? (₹69.64 लाख में से ₹49.50 लाख पार) रायगढ़ पुलिस के अनुसार, ग्राम तिलाईपाली…

Read More