Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » तमनार में दो चोरियों का बड़ा खुलासा, 6 नाबालिगों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और दुकान का सामान बरामद
    छत्तीसगढ़

    तमनार में दो चोरियों का बड़ा खुलासा, 6 नाबालिगों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और दुकान का सामान बरामद

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तमनार में दो चोरियों का बड़ा खुलासा, 6 नाबालिगों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और दुकान का सामान बरामद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले की थाना तमनार पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरियों का सिलसिलेवार खुलासा करते हुए 6 विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) और एक बालिग युवक समेत कुल 7 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने मिलुपारा चौक से एक मोटरसाइकिल चोरी करने के साथ-साथ कुधरीपारा मंदिर चौक तिराहा स्थित एक दुकान का दरवाजा तोड़कर खाद्य सामग्री और नगदी चुराने का अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल किया गया एक अन्य दोपहिया वाहन भी बरामद कर लिया है।

    मामले की शुरुआत 13 अगस्त को हुई, जब मिलुपारा में किराये के मकान में रहने वाले और अंबुजा सीमेंट कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत रतन कुमार धोबी ने अपनी सफेद-काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG11AU9751) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके साथ ही कुधरीपारा मंदिर चौक स्थित पान ठेला दुकान के संचालक रामभजन पोर्ते ने भी अपनी दुकान का ताला तोड़कर लगभग 9 हजार रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री (कुरकुरे, सिगरेट, चॉकलेट, नमकीन आदि) और 1 हजार रुपये नगदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

    मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कसा शिकंजा: थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों मामलों की जांच शुरू करते हुए क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को तीन संदिग्ध नाबालिगों के इन वारदातों में शामिल होने की सटीक सूचना मिली। पुलिस हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में तीनों नाबालिगों ने बताया कि गिरोह में कुल 7 लोग शामिल थे, जो दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चोरी की नीयत से घूम रहे थे। उन्होंने ही मिलुपारा से बाइक और कुधरीपारा स्थित दुकान से खाद्य सामग्री और नगदी की चोरी की थी।

    फरार मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में: घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी मुकेश अगरिया (पिता मेहत्तर अगरिया, निवासी जांजगीर, थाना तमनार) को भी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने सभी 6 नाबालिगों के साथ मिलकर दोनों वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

    तमनार पुलिस की वैधानिक कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी मुकेश अगरिया के खिलाफ अपराध क्रमांक 204/2026 में धारा 302(2) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 205/2026 में धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में शामिल सभी विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड के नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस पूरे अंधे कत्ल और चोरी के नेटवर्क को ध्वस्त करने में थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, रंजीत भगत एवं पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Knock India

    Related Posts

    नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    August 22, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, स्वीकृत सड़कों का निर्माण समय-सीमा में पूरा करने और हर घर जल का लक्ष्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश….

    August 22, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री केदार कश्यप….

    August 22, 2026

    सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर नगर पालिका उपाध्यक्ष का बड़ा कदम, जशपुर में जूदेव ने ली बैठक, रेनकोट और जूतों की कमी पर जताई नाराजगी

    August 22, 2026

    साइबर सुरक्षा की राह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी पहल, खरसिया के स्कूलों में 1500 से अधिक विद्यार्थियों को सिखाए गए बचाव के गुर

    August 22, 2026

    मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन…..

    August 22, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.