गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा, रायगढ़। रायगढ़ जिले के प्रमुख औद्योगिक और तेजी से विकासशील क्षेत्र घरघोड़ा में जमीनों की आसमान छूती कीमतों के बीच दलालों और बिचौलियों की संदिग्ध गतिविधियां तेजी से पैर पसार रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि जमीन सौदों की सामान्य दलाली से आगे बढ़कर अब कुछ शातिर दलाल तहसील और जिला कलेक्ट्रेट स्तर के राजस्व कार्यालयों में “सेटिंग” कराने का दावा कर सीधे-सादे ग्रामीणों को खुलेआम चूना लगा रहे हैं। यह पूरा मामला केवल जमीनों की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब यह बड़ा प्रशासनिक सवाल खड़ा कर रहा है कि…
Author: Knock India
गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय राष्ट्रीय पर्व पर राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में रायगढ़ पुलिस परिवार के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण सामने आया। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कर-कमलों से छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से अलंकृत किया गया। इस गौरवमयी सूची में रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह का नाम भी शामिल है, जिन्हें उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान एसएसपी शशि मोहन सिंह के दीर्घकालीन समर्पण,…
गौरी शंकर गुप्ता/बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक (IG) कार्यालय में अदम्य उत्साह, अपार गरिमा और राष्ट्रभक्ति के प्रांजल भाव के साथ तिरंगा फहराया गया। इस खास मौके पर पूरा कार्यालय परिसर राष्ट्रध्वज की अनुपम आभा और देशभक्ति के सुमधुर तरानों से गूंज उठा। राष्ट्रपति पदक मिलने पर रायपुर में रहे आईजी गर्ग, डीएसपी विवेक शर्मा ने फहराया तिरंगा इस ऐतिहासिक अवसर पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग (IPS) को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, निष्ठा और अदम्य साहस के लिए राज्य स्तरीय मुख्य समारोह (रायपुर) में ‘राष्ट्रपति पुरस्कार’ (President’s…
गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़/तलईपल्ली। एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे राष्ट्रप्रेम, अपार उत्साह और गौरवमयी माहौल के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह की शुरुआत परियोजना प्रमुख श्री अरुण कुमार सक्सेना द्वारा ध्वजारोहण और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान सीआईएसएफ (CISF) के जवानों द्वारा अनुशासित परेड और गरिमापूर्ण ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रस्तुत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। 1.1 करोड़ मीट्रिक टन कोयला उत्पादन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख श्री अरुण कुमार सक्सेना ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने…
गौरी शंकर गुप्ता/रायकेरा/घरघोड़ा। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (सेजेस) रायकेरा में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, अपार उत्साह एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर समूचा विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों, गुब्बारों और आकर्षक सजधज से सराबोर नजर आया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत रायकेरा की सरपंच श्रीमती सुलोचना राठिया, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति रायकेरा की अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी राठिया तथा उपसरपंच श्री रोहित कुमार साहू द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर की गई। ध्वजारोहण के तत्काल पश्चात उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक…
गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और दुर्घटना संभावित स्थानों (Black Spots) पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी व ट्रैफिक एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे ने पुलिस टीम के साथ जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर स्थित चिन्हांकित 16 ब्लैक स्पॉट्स का बारीकी से निरीक्षण किया। रात में दूर से चमकेंगे दुर्घटना संभावित क्षेत्र निरीक्षण के…
गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और लोगों को सतर्क करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में घरघोड़ा पुलिस ने तिलाईपाली स्थित सीआईएसएफ (CISF) कैंप में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने CISF कंपनी के अधिकारियों एवं जवानों को वर्तमान में प्रचलित साइबर फ्रॉड के नए तरीकों की जानकारी दी और उनसे बचने के व्यावहारिक उपाय समझाए। ‘डिजिटल अरेस्ट’ और…
गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। विकासखंड घरघोड़ा अंतर्गत कार्यरत शिक्षक विजय पंडा अपने अनूठे “मासिक वेतन का एक प्रतिशत अभियान” के माध्यम से सरकारी स्कूलों में शिक्षा का समग्र और उत्साहजनक वातावरण बनाने में विगत एक वर्ष से निरंतर जुटे हुए हैं। सीमित संसाधनों के बल पर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने का उनका यह प्रयास अब एक मिसाल बनता जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में अगस्त माह में शिक्षक विजय पंडा प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय कटंगडीह पहुँचे। यहाँ उन्होंने शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को टाई व बेल्ट वितरित किए, साथ ही माध्यमिक खंड…
गौरी शंकर गुप्ता/रायकेरा/घरघोड़ा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में देशभक्ति के पावन पर्व के अवसर पर राज्य शासन, जिला प्रशासन रायगढ़ एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू के निर्देशानुसार एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्था के प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार कर्ण के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी राम कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तथा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर संपन्न हुआ। कला के माध्यम से उकेरी स्वतंत्रता संग्राम की गाथा प्रतियोगिता में विद्यालय के…
गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर थाना पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई की है। राह चलती महिला से छेड़खानी करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर दिखाई गई इस तत्परता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। पति को खाना देने…