Author: Knock India

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े भारी वाहनों और ट्रेलरों से डीजल चुराने वाले एक शातिर अंतरजिला गिरोह का जूटमिल थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद गिरोह के मुख्य सरगना को प्रोडक्शन वारंट पर रायगढ़ लाने की तैयारी की जा रही है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा एडिशनल एसपी व सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह की टीम ने इस सनसनीखेज मामले की परतें उधेड़ी…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से बिलासपुर के मुंगेली नाका क्षेत्र में “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह के दिशा-निर्देशों पर उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। 13 से 15 अगस्त तक हर घर-प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का संकल्प अभियान के अंतर्गत मुंगेली नाका क्षेत्र में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़/घरघोड़ा। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा स्थित एनएमएल तलईपल्ली (NML Talaipalli) कोयला खनन परियोजना में श्री अरुण कुमार सक्सेना ने नए परियोजना प्रमुख (Project Head) के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री अरुण कुमार सक्सेना को महारत्न कंपनी एनटीपीसी (NTPC) में तीन दशकों (30 वर्षों) से अधिक का व्यापक और समृद्ध अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1993 में एनटीपीसी से की थी। तलईपल्ली परियोजना में पदभार ग्रहण करने से ठीक पहले वे झारखंड स्थित केरंडारी कोयला खनन परियोजना (Kerandari Coal Mining Project) में परियोजना प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ामाई में हुए बहुचर्चित हत्याकांड में न्यायालय श्रीमान अभिषेक शर्मा, अपर सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने मृतक लच्छीराम सिदार की हत्या के जुर्म में उसकी पत्नी रुधनी सिदार और पुत्र परमेश्वर सिदार को धारा 302 भारतीय दंड संहिता के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों पर ₹1,000 – ₹1,000 का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह मामला 25 अगस्त 2021 की रात का है। ग्राम कोड़ामाई में लच्छीराम सिदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने अपने परियोजना प्रभावित गांवों के स्थानीय युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। इस कड़ी में संस्थान ने ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज (OPJCC), पूंजीपथरा, रायगढ़ के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन पर एनएमएल तलईपल्ली के प्रभारी परियोजना प्रमुख एवं महाप्रबंधक (टीएस) श्री आनंद जी अग्रवाल तथा ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. आर. डी. पाटीदार ने दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में औपचारिक हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के तहत परियोजना प्रभावित ग्रामीण…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। नाबालिग पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए रायगढ़ पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना घरघोड़ा पुलिस की विशेष टीम ने पिछले 4 वर्षों (वर्ष 2022) से लापता दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की पीड़िता को रायगढ़ जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने 11 अगस्त 2026 को पीड़िता की माननीय पॉक्सो न्यायालय के समक्ष उपस्थिति सुनिश्चित करा दी है। यह मामला माननीय विशेष न्यायाधीश, एफ.टी.एस.सी. (पॉक्सो) न्यायालय घरघोड़ा के समक्ष विचाराधीन विशेष पॉक्सो प्रकरण…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय (सेजेस) रायकेरा में 11 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन पूरी आन-बान और शान के साथ किया गया। राज्य शासन, जिला प्रशासन रायगढ़ एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू के निर्देशानुसार निकाली गई इस रैली का सफल संयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. के. करण के कुशल मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी श्री रामकुमार पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/कापू। रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समनिया में जमीन और रास्ते के दो साल पुराने विवाद को लेकर एक खूनी संघर्ष की खबर सामने आई है। सुबह करीब 7:30 बजे हुए इस जानलेवा हमले में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, पीड़ित सहदेव सक्सेना (22 वर्ष) अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के परछी आंगन में उपस्थित था। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले परदेशी बघेल के परिवार के 10 लोग…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक जिला अध्यक्ष दीपक सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में भारतीय संस्कृति, परंपरा, कला एवं लोक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ संगठन के माध्यम से सांस्कृतिक गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रभावना और सामाजिक समरसता पर बल: कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला संयोजक अमित चतुर्वेदी ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में राष्ट्रभावना, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जाएगा। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। जिले का घरघोड़ा नगर स्टेडियम लंबे समय से क्रिकेट प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख खेल केंद्र बना हुआ है। सुबह से लेकर शाम तक मैदान में युवाओं की चहल-पहल बनी रहती है। हालांकि, इसी स्टेडियम परिसर और आसपास बच्चों के मनोरंजन और युवाओं की फिटनेस के लिए लगाए गए झूले व ओपन जिम के उपकरणों की मौजूदा बदहाली प्रशासन के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। क्रिकेट के लिए बेहतर, लेकिन अन्य सुविधाओं की अनदेखी: घरघोड़ा स्टेडियम को क्षेत्र में क्रिकेट गतिविधियों का मुख्य आधार माना जाता है। लेकिन स्टेडियम की जिम्मेदारी…

Read More