Author: Knock India

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। साइबर अपराधों की रोकथाम और आम नागरिकों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक पूरे प्रदेश में “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस द्वारा इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विशेष कार्यशालाएं आयोजित कर करीब 1700 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराधों से…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़/घरघोड़ा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुडूमकेला मंडल के अध्यक्ष एवं सक्रिय भाजपा नेता श्री राजेश बेहरा (बबलू) का जन्मदिन 15 अगस्त को रायगढ़, घरघोड़ा तथा ग्राम टेरम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा अत्यंत उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर केक काटकर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की मौजूदगी में कटा केक रायगढ़ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान…

Read More

घरघोड़ा/रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री, मुआवजा और राजस्व प्रक्रियाओं में बिचौलियों की बढ़ती सक्रियता के बीच धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खनन परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे में से 49 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर बिचौलिए को घरघोड़ा पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि उसका एक अन्य साथी फिलहाल फरार है। मुआवजा खाते में आए 69.64 लाख, चालाकी से 49.50 लाख कराए ट्रांसफर रायगढ़ पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार ग्राम तिलाईपाली…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस पार्टी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर लगाए जा रहे आरोपों पर रायगढ़ युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष उस्मान बेग ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् देश की आजादी, ऐतिहासिक संघर्ष और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा प्रतीक है, लेकिन भाजपा इसे एक सियासी जरिया बनाकर देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांटने का अनुचित प्रयास कर रही है। ‘सोनिया गांधी का इशारा खड़गे जी की बैठने की व्यवस्था के लिए था’ उस्मान बेग ने वायरल वीडियो के संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। जिले में महिलाओं और नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर से लापता हुई नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसे कथित तौर पर भगाकर ले जाने वाले 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया। 9 अगस्त की रात घर से लापता हुई थी बालिका पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। जिले के गेरवानी क्षेत्र स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में सोमवार रात पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में शराब दुकान की सुरक्षा में तैनात प्राइवेट गार्ड के पेट में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस, साइबर टीम, आबकारी विभाग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार घटना 17 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। गेरवानी शराब दुकान में ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के माध्यम से…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। शासन के निर्देशानुसार 11 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ राष्ट्रीय अभियान की कड़ी में रायगढ़ जिले के शासकीय भँवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय, घरघोड़ा द्वारा एक भव्य एवं ओजस्वी तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सेजेस (SEJES) इंग्लिश मीडियम स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक घरघोड़ा तक पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों के देशभक्ति नारों और भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। वीरों की शहादत को नमन और जन-जागरण मुख्य उद्देश्य रैली कार्यक्रम का…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ । रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजपुर (पुटुपारा) में एक मामूली विवाद में खाकी वर्दीधारी पुलिसकर्मियों और उनके साथियों द्वारा एक बुजुर्ग के साथ कथित तौर पर तीखी बदसलूकी और उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वर्दीधारी और सादे कपड़ों में मौजूद लोग स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद बुजुर्ग को जबरन कार में ठूंस रहे हैं और…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम धनागर, कुरमापाली एवं कलमी में सिलसिलेवार चार बड़ी छापेमारी (रेड) की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 395 लीटर कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹53,500) जब्त की है। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त गैस…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा स्थित शासकीय भँवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर जुड़ गया है। महाविद्यालय में नवीन स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम एमएससी (वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान एवं कंप्यूटर विज्ञान) को छत्तीसगढ़ शासन से औपचारिक मान्यता तथा शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ से सम्बद्धता प्राप्त हो गई है। सम्बद्धता मिलते ही महाविद्यालय में एमएससी की कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ग्रामीण एवं आंचलिक क्षेत्र के इस प्रमुख महाविद्यालय में एमएससी पाठ्यक्रम शुरू होने से स्थानीय छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी की लहर…

Read More