Author: Knock India

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और सामूहिक प्रयासों के बाद हाल ही में साफ किए गए ऐतिहासिक बागमुड़ा तालाब को दोबारा गंदा करने की कथित कोशिशों का मामला सामने आया है। जिस तालाब में कभी भारी मात्रा में जलकुंभी और गंदगी फैली रहती थी, उसे नगर पंचायत व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नया स्वरूप दिया गया था। हालांकि, अब सफाई के बाद तालाब में फिर से जलीय वनस्पतियां डालने और मेड़ से छेड़छाड़ किए जाने के आरोपों ने स्थानीय नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कुछ…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। Gharghoda Government Buildings Condition की बदहाली का आलम यह है कि रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में सरकारी दफ्तरों और आवासीय कॉलोनियों की छतें जर्जर हो चुकी हैं। खनिज संपदा और उद्योगों के माध्यम से सरकारी खजाने में हर साल करोड़ों रुपये की राशि जमा होने के बावजूद घरघोड़ा में शासन के अपने ही कार्यालय और कर्मचारी आवास दयनीय हालत में हैं। स्थिति यह है कि मानसून की बारिश शुरू होते ही इमारतों की छतों से पानी टपकने लगता है और सरकारी व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ जाती है। घरघोड़ा स्थित तहसील कार्यालय, कृषि विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/जशपुर। Pathalgaon Fertilizer Scam के तहत खाद की कालाबाजारी और किसानों से मनमानी वसूली करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। पत्थलगांव विकासखंड में निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेच रहे ‘अन्नपूर्णा खाद भंडार’ पर कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग की टीम ने दुकान को 7 दिनों के लिए सील कर दिया है। किसानों द्वारा लगातार मिल रही ओवररेटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग की टीम ने अन्नपूर्णा खाद भंडार का औचक निरीक्षण और सत्यापन किया। जांच के दौरान यह स्पष्ट…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने क्षेत्र में हुई टूल्लू पंप चोरी की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कटंगडीह निवासी प्रार्थी महेंद्र प्रधान (39 वर्ष) ने 9 अगस्त 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया था कि 8 अगस्त की शाम 7 बजे से 9 अगस्त की सुबह 6 बजे के बीच उनके घर के कुएं में लगा लगभग 4,000…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (हीरापुर, लैलूंगा) में गुरुवार को अव्यवस्थाओं और बदहाली को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। विद्यालय प्रशासन और प्रभारी प्राचार्य के उदासीन रवैये से परेशान होकर सैकड़ों विद्यार्थियों ने कक्षाओं का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया और परिसर में उग्र प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। मीडिया और स्थानीय प्रशासन के सामने विद्यार्थियों ने रोष व्यक्त करते हुए विद्यालय की दयनीय स्थिति का खुलासा किया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें परोसे जाने वाले भोजन में आए दिन कीड़े और कांच के टुकड़े मिलते हैं, जिससे उनके…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जन-जागरूकता अभियान को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में 6 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भूपदेवपुर के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को थाना भूपदेवपुर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन से पुलिस के प्रति व्याप्त झिझक और डर को दूर कर उन्हें कानून, पुलिस व्यवस्था और नागरिक कर्तव्यों…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के बहुचर्चित वृद्ध हत्याकांड में रायगढ़ पुलिस की ठोस विवेचना और अभियोजन की सशक्त पैरवी रंग लाई है। खरसिया स्थित अपर सत्र न्यायालय की न्यायाधीश श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने 62 वर्षीय गेंदलाल डनसेना की निर्मम हत्या के आरोपी सगे नातियों—ओमप्रकाश डनसेना उर्फ गोलू एवं कार्तिक डनसेना को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, ग्राम सोण्डका निवासी मृतक गेंदलाल डनसेना का अपने पुश्तैनी मकान व जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। 26 दिसंबर 2022 को संपत्ति और निर्माण को लेकर हुए हिंसक विवाद…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले के औद्योगिक क्षेत्र तमनार में देर रात खड़े ट्रकों और ट्रेलरों को निशाना बनाकर डीजल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का तमनार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी का डीजल खरीदने वाले बिचौलिए सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रार्थी गोपेश जायसवाल (निवासी तमनार) ने 4 अगस्त 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका ट्रेलर (क्रमांक CG 13 AV 7911) जेपीएल प्लांट के गेट…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत लैलूंगा परिसर स्थित कैंटीन भवन के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होते ही गंभीर विवादों के घेरे में आ गई है। जनपद पंचायत द्वारा जारी नीलामी आदेश और उसकी शर्तों पर सवाल उठाते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, छोटे व्यापारियों और ग्रामीणों ने इसे पारदर्शी प्रक्रिया के बजाय चुनिंदा पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की कवायद करार दिया है। शासकीय दस्तावेजों के मुताबिक, जनपद पंचायत द्वारा 29 जुलाई 2026 को कैंटीन भवन को 11 माह के अल्पकालिक किराए पर देने हेतु सूचना जारी की गई थी, जिसके तहत इच्छुक आवेदकों से 12 अगस्त 2026 तक…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना घरघोड़ा पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से 69 पाव अवैध अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। बंगाली ढाबा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया तस्कर थाना प्रभारी निरीक्षक…

Read More