गौरी शंकर गुप्ता/पत्थलगांव (जशपुर)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना’ (PMBJP) के तहत किसानों को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराए जाने वाले सब्सिडी युक्त ‘भारत यूरिया’ की कालाबाजारी का एक बड़ा मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव से सामने आया है। जशपुर रोड स्थित ‘श्री बालाजी खाद भंडार’ पर आरोप है कि वह यूरिया की किल्लत और किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से लगभग दो गुना अधिक कीमत वसूल रहा है। किसान की आपबीती: न पक्का बिल, न डिजिटल भुगतान ग्राम पंगसूआ (कुमेकेला) के पीड़ित किसान लोहर साय नाग ने खाद दुकान…
Author: Knock India
गौरी शंकर गुप्ता/कोरबा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के तत्वावधान में तथा केशरवानी वैश्य तरुण सभा के सौजन्य से “उत्कृष्ट प्रतिभा एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह–2026” का आयोजन रविवार को कोरबा के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में ऐतिहासिक गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षा, खेल, कला और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करने वाले सैकड़ों होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने की ₹20 लाख की घोषणा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन…
गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा (रायगढ़)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर गर्व से ऊंचा हुआ है। थाईलैंड में आयोजित ‘9वीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026’ में रायगढ़ जिले के घरघोड़ा तहसील स्थित नवागढ़ गांव के प्रतिभावान खिलाड़ी ऋषभ सिंह ठाकुर (रोशन) ने अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारत के लिए कांस्य (ब्रॉन्ज) मेडल हासिल किया है। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऋषभ ने 36 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगा लहराया। 1 पॉइंट से चूके फाइनल, फिर भी जीता ब्रॉन्ज प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले…
गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ जिले में महिलाओं एवं नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा व त्वरित न्याय हेतु संचालित “अभियान संवेदना” के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घर से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करते हुए उसे शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले 23 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्कूल जाने के नाम पर निकली थी छात्रा, केलो डैम से हुई बरामद घटनाक्रम के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को 16 वर्षीय नाबालिग बालिका…
गौरी शंकर गुप्ता/बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय संवैधानिक पीठ (फुल बेंच) ने सेवा (मालगुजारी) भूमि पर मालिकाना अधिकार (Land Ownership) की मांग कर रहे राज्य भर के कोटवारों को बड़ा कानूनी झटका दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, जस्टिस विभुदत्त गुरु और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की पीठ ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कोटवारों के उस दावे को पूरी तरह से ठुकरा दिया है, जिसमें वर्षों से काबिज सेवा भूमि पर भू-स्वामी का हक देने की गुहार लगाई गई थी। अदालत ने बेहद स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि लंबे समय से जमीन पर काबिज रहने या…
गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़/घरघोड़ा (छत्तीसगढ़)। रायगढ़ जिले में नदियों से हो रहे अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बारभौना क्षेत्र में एक बड़ी छापेमारी करते हुए अवैध रेत परिवहन में लगे 10 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। हालाँकि, एक तरफ जहाँ बारभौना में संयुक्त टीम की दबिश से रेत माफिया में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर घरघोड़ा क्षेत्र में राजस्व विभाग की घोर अनदेखी और पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बारभौना…
गौरी शंकर गुप्ता/अंबिकापुर/बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। वर्ष 2020 में बलरामपुर जिले में महिलाओं और नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध हुए अपराधों में कथित लापरवाही बरतने पर तत्कालीन वाड्रफनगर एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल और थाना प्रभारी को सीधे निलंबित कर दिया गया था। उस समय राज्य शासन ने संदेश दिया था कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। अब छह वर्ष बाद, 2026 में एक बार फिर सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में एक 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के संगीन मामले ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, रसूखदारों के प्रभाव और न्याय प्रणाली की निष्पक्षता पर गंभीर…
गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना अंतर्गत ग्राम दियागढ़ में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में न्यायालय ने अंतिम निर्णय सुनाते हुए न्याय की मिसाल कायम की है। श्रीमान अभिषेक शर्मा, अपर सत्र न्यायाधीश, घरघोड़ा की अदालत ने अभियुक्त गोपाल यादव और उसकी सगी बहन अभियुक्ता लक्ष्मी यादव को मृतका दुरपती यादव की गोली मारकर नृशंस हत्या करने का दोषी पाया है। अदालत ने दोनों भाई-बहन को आजीवन कारावास (Life Imprisonment) और विभिन्न धाराओं में पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास तथा अर्थदंड से दंडित किया है। प्रेम विवाह की पुरानी रंजिश में दिया गया घटना को अंजाम…
गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत वर्षों से बदहाल पड़ी केशला–तोलगे सड़क के निर्माण को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। पिछले 20 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों ने पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में कुंजारा स्थित केशला मोड़ पर विशाल चक्काजाम कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण लैलूंगा–रायगढ़ मुख्य मार्ग करीब तीन घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क की बदहाली से…
गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के थाना तमनार अंतर्गत ग्राम गोढ़ी में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला सामने आया है। विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, रायगढ़ (पीठासीन अधिकारी श्रीमती शोभना कोष्ठा) की अदालत ने मामले में अंतिम निर्णय पारित करते हुए चारों आरोपियों को दोषी ठहराया है और प्रत्येक को दो-दो आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है। पुलिस और अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत किए गए ठोस वैज्ञानिक व दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने यह सख्त फैसला सुनाया। पुरानी रंजिश में षड्यंत्र रचकर की थी…