गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़/घरघोड़ा (छत्तीसगढ़)। एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा व्यावसायिक पारदर्शिता, सुगम परिचालन और व्यावसायिक साझेदारों के साथ आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026’ (Vendor & Customer Meet 2026) का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम घरघोड़ा स्थित कोसल विहार टाउनशिप के कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आनंद जी अग्रवाल (प्रभारी परियोजना प्रमुख एवं महाप्रबंधक – तकनीकी सेवाएँ) उपस्थित रहे। इस अवसर पर परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा 50 से अधिक विक्रेताओं (Vendors), ग्राहकों और हितधारकों ने सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता…
Author: Knock India
गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को अनुशासित बनाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के कड़े निर्देशन में रायगढ़ यातायात पुलिस द्वारा शहर में बिना लाइसेंस और नियमानुसार उम्र पूरी न करने वाले नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस सघन जांच अभियान के दौरान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाते पाए गए 16 नाबालिगों को पकड़ा गया, जिसके बाद उनके अभिभावकों (माता-पिता) को भी मौके पर बुलाकर…
गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत घरघोड़ा में सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम की खुलेआम अनदेखी का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत पुसल्दा और ग्राम पंचायत टेरम के जनसूचना अधिकारी (पंचायत सचिव) ने तय 30 दिनों की वैधानिक समय-सीमा में सूचना देने से परहेज किया। इस प्रशासनिक लापरवाही के कारण आवेदक को प्रथम अपील का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब प्रथम अपीलीय अधिकारी सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जनपद पंचायत घरघोड़ा के कड़े रुख के बाद संबंधित पंचायत सचिवों को दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है।…
गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर रायगढ़ की कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का त्वरित खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों (जिनमें एक नाबालिग शामिल है) के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक नामी बर्तन व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दो एचपी गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, जला हुआ तांबा तार और वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त…
गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के जिला रायगढ़ प्रवास कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने के तुरंत बाद बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) श्री राम गोपाल गर्ग ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग का व्यापक ऑडिट किया। आईजीपी गर्ग ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि बदलते दौर की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रोफेशनल, तकनीक आधारित और परिणाममुखी पुलिसिंग ही एकमात्र रास्ता है। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस द्वारा किए…
गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYMO) के आईटी सहप्रमुख (पुसौर) एवं युवा नेता विकास गुप्ता ने लोकसभा द्वारा ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ को पारित किए जाने का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इस नए कानून को देश के करोड़ों विद्यार्थियों एवं दिन-रात प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय करार दिया है। पेपर लीक और परीक्षा माफियाओं पर कसेगा शिकंजा विकास गुप्ता ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि यह संशोधन अधिनियम देश की सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली को…
गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्च 2021 में हुए चर्चित और सनसनीखेज हत्याकांड में न्याय की जीत हुई है। अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के माननीय न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपिया यशोदा उर्फ दशोदा सारथी को अपने प्रेमी देवा उर्फ लखन सिदार की हत्या करने और साक्ष्य मिटाने का दोषी पाया है। अदालत ने आरोपिया को धारा 302 एवं 201 भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और कुल ₹2,000 (1000+1000) के अर्थदंड से भी दंडित किया है। इसके साथ ही, संवेदनशीलता का परिचय देते…
गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अपराधों के खिलाफ चलाई जा रही त्वरित कार्रवाई की मुहिम के तहत छाल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम हाटी स्थित मितान ढाबा और पास के गैरेज में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सफल पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया एंड्रॉयड मोबाइल, दो प्रेसर जैक और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। ढाबा…
Raigarh News Update: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। रायगढ़ जिले के शासकीय हाई स्कूल कुपाकानी में सरस्वती साइकिल योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल वितरण के दौरान अचानक उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बांटी जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोप है कि योजना के नाम पर गरीब और आदिवासी परिवारों की बेटियों को अत्यंत घटिया और कबाड़ किस्म की साइकिलें थमाई जा रही थीं। इस दौरान भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले जनप्रतिनिधि रवि भगत को पुलिस द्वारा थाने में बैठाए जाने के बाद मामला और अधिक तूल…
Raigarh News Update: गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। अधिवक्ता संघ घरघोड़ा के परिसर में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अध्याय उस समय जुड़ गया, जब छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधिपति व रायगढ़ जिला पोर्टफोलियो न्यायाधिपति सचिन सिंह राजपूत का प्रथम आगमन हुआ। उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति के पहली बार घरघोड़ा पहुंचने पर स्थानीय अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों में अभूतपूर्व उत्साह और हर्ष का वातावरण देखा गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में उनके साथ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार विजलेंस अब्दुल जाहिर कुरैशी तथा रायगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र जैन जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुष्पगुच्छ और आत्मीयता से…