Today Horoscope: आज 30 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को विशेष योग बन रहे है. कई राशियों पर आज इसका असर देखने को मिल सकता है. आज 30 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है,आइए जानते हैं कि ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से, क्या कहता है आपका आज का राशिफल… मेष राशि आज के दिन धन संबंधित कोई भी निर्णय लेने से बेहतर रहेगा कि आप अपने कार्यों को समय पर पूर्ण करें और घर में बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह लेकर निवेश करने से आपको सफलता प्राप्त…
Author: Hasina
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए 5 करोड़ 74 लाख 87 हजार रुपये की लागत से तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इन सड़क निर्माण कार्यों से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ विकास को भी नई गति मिलेगी। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सर्वप्रथम मेन रोड से ग्राम कटगो तक 3 करोड़ 35 लाख रूपए लागत की 6.81 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सड़क के निर्माण से वनांचल क्षेत्र के…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रायगढ़ जिले में ई केवाईसी नहीं करने वाले लगभग 74 हजार हितग्राहियों का राशन शासन ने रोक दिया है। इन हितग्राहियों का नवंबर महीने का राशन जारी ही नहीं किया गया। हालांकि लगभग 4000 लोगों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पुरी की है जिसके बाद उनका नाम ब्लैक लिस्ट से हटाया गया है, लेकिन इसके बाद अभी भी लगभग 70000 हितग्राही राशन से वंचित हैं। दरअसल, राज्य सरकार ने सभी जिलों को राशन कार्डों की केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं। रायगढ़ जिले में भी तकरीबन छह महीने…
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक तांत्रित ने किसान से 13 लाख की ठगी की है। तांत्रिक ने गड़ा सोना निकालने का झांसा देकर इस ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और तांत्रिक की तलाश शुरु कर दी है। यह पूरा मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। यहां एक किसान गड़ा सोना निकालने के लालच में ठगी का शिकार हो गया। दरअसल, तांत्रित ने उसे 13 लाख रूपए का चूना लगा दिया। किसान को झांसा देकर तांत्रिक नगद और गहने लेकर फरार हो गया। वहीं अब पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश 2026 में 22 सितंबर, 19 अक्टूबर और दीपावली के दूसरे दिन 9 नवंबर के लिए अवकाश जारी किया गया है। कोषागार, उप कोषागार के लिए यह अवकाश नहीं होगा कलेक्टर अजीत वसंत के द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-04 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के लिए कैलेण्डर वर्ष 2026 हेतु स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेशानुसार, ढोल ग्यारस (करमा) 22 सितंबर 2026, दशहरा (महा अष्टमी) 19 अक्टूबर 2026 तथा दीपावली का…
रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहाँ लोकभवन में विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमाारी की उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता रघुनाथ भिडे एवं राज्य के अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने केन्द्र की गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया और आवश्यक सहयोग के लिए अनुरोध किया।
रायपुर: प्रदेश में धान उपार्जन केन्द्रों पर लागू की गई पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। डिजिटल टोकन प्रणाली के चलते धान विक्रय की प्रक्रिया न केवल सरल और सहज हुई है, बल्कि किसानों के समय, श्रम और खर्च में भी उल्लेखनीय बचत हो रही है। अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मुडेसा निवासी सीमांत किसान श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद वैष्णव ने बताया कि इस वर्ष उनकी धान की फसल बेहतर रही है। उनके पास कुल 45.60 क्विंटल धान था, जिसके लिए उन्होंने किसान तुहंर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ही पहला टोकन काटा। डिजिटल…
बिलासपुर। औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी में बीते दिनों हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस ने कारखाना प्रबंधक की गंभीर लापरवाही के कारण दो लोगों की जान चली जाने के बाद प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 106 (1) और 125 (ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। धारा 106 (1) लापरवाही से हुई मौत से संबंधित है, जिसमें पांच साल तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है। वहीं धारा 125 (ए) किसी व्यक्ति की जान या सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डालने से जुड़े अपराध पर लागू होती है।…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहाँ लोकभवन में विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमाारी की उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता रघुनाथ भिडे एवं राज्य के अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने केन्द्र की गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया और आवश्यक सहयोग के लिए अनुरोध किया। राज्यपाल श्री डेका ने रायपुर स्थित विवेकानंद केन्द्र में संचालित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 10 कम्प्यूटर प्रदान करने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर राज्य संगठक सुश्री रचना जानी, सह प्रांत संगठक सुश्री ऋतुमणि दत्त, नगर संचालक, रायपुर चेतन तारवानी, नगर प्रमुख, रायपुर आशीष दुबे, संपर्क प्रमुख, रायपुर सिद्धार्थ जैन भी उपस्थित थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के विकासखण्ड-बोड़ला की भोरमदेव सकरी फीडर की नहर विस्तारीकरण कार्य हेतु 11 करोड़ 49 लाख 12 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों को करीब 770 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की फसलों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।