रायगढ़। छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रायगढ़ जिले में ई केवाईसी नहीं करने वाले लगभग 74 हजार हितग्राहियों का राशन शासन ने रोक दिया है। इन हितग्राहियों का नवंबर महीने का राशन जारी ही नहीं किया गया। हालांकि लगभग 4000 लोगों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पुरी की है जिसके बाद उनका नाम ब्लैक लिस्ट से हटाया गया है, लेकिन इसके बाद अभी भी लगभग 70000 हितग्राही राशन से वंचित हैं।
दरअसल, राज्य सरकार ने सभी जिलों को राशन कार्डों की केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं। रायगढ़ जिले में भी तकरीबन छह महीने से यह प्रक्रिया चल रही है। रायगढ़ जिले में 3 लाख 30 हजार राशन कार्डों के 10 लाख 60 हजार 630 हितग्राहियों की ई केवाईसी होनी थी, लेकिन अभी भी जिले में 9 लाख 86 हजार 39 हितग्राहियों की ही ईकेवाईसी कंपलीट हो पाई है। आलम यह है कि राज्य सरकार ने ई केवाईसी नहीं करने वाले 74833 हितग्राहियों का आवंटन रोक दिया है। हालांकि इसके बाद लगभग 4800 लोगों ने केवाईसी कराई। अभी भी 70 हजार से अधिक हितग्राहियों के नवंबर महीने का राशन रोक दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों की ई केवाईसी नहीं हुई है उसमें अधिकांश एपीएल श्रेणी के हैं। इसके अलावा ई केवाईसी नहीं करने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। प्रशासन के द्वारा लगातार लोगों को ई केवाईसी करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। केवाईसी प्रक्रिया कंप्लीट करने के बाद सभी को राशन जारी किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




