Author: Hasina

रायपुर-  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय पहुंचे। उन्होंने आश्रम के उपासना स्थल पर परम पूज्य अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों का स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने अघोरेश्वर के प्रिय शिष्य पूज्य बाबा प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन कर स्नेहिल आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपरा हमारी सबसे बड़ी धरोहर है और अघोर गुरु पीठ जैसे संस्थान समाज को…

Read More

रायपुर। राजधानी के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। अविनाश लॉजिस्टिक पार्क के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार श्रमिक को अपनी चपेट में ले लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने न केवल वृद्ध माता-पिता के बुढ़ापे की लाठी छीन ली, बल्कि तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया भी हटा दिया। काम के सिलसिले में बाहर निकला था युवक मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बोधीराम चौहान (33 वर्ष) मूल रूप से सरायपाली के ग्राम बिछिया…

Read More

रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात एक बजे ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108  सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। प्रस्तावित कार्यों…

Read More

गरियाबंद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम मरोदा स्थित भूतेश्वर नाथ महादेव धाम में आज सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। देर रात गुलाल और फूलों से शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसके बाद भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। राज्य के सबसे शिवधामों में शामिल भूतेश्वरनाथ में एक दिन पूर्व से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। आज शिवालय से बाबा भूतेश्वरनाथ की भव्य पालकी निकाली जाएगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में शामिल होंगे। समापन कार्यक्रम पूज्य संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शाही स्नान के साथ विशाल शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि राजिम, महानदी, पैरी और सोंढूंर नदियों के त्रिवेणी संगम के समीप स्थित छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह क्षेत्र हरिहर धाम के रूप में विख्यात है, जहां राजीवलोचन…

Read More

Aaj Ka Panchang 15 February 2026 (15 फरवरी 2026 का पंचांग): आज का फाल्गुन मास के त्रयोदशी तिथि शाम को 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। वहीं आज रविवार का दिन है। आज  महा शिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग, आडल योग, विडाल योग है। इसके साथ ही चंद्रमा मकर राशि में विराजमान है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्तों में ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त और गोधूलि मुहूर्त और अशुभ मुहूर्तों में राहुकाल, यमगण्ड सहित 14 फरवरी का संपूर्ण पंचांग…. सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय – 7:03 AM सूर्यास्त – 6:06 PM चन्द्रोदय…

Read More

15 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 47 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 48 मिनट तक उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज महाशिवरात्रि व्रत है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग। मेष राशि आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।…

Read More

रायपुर – साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगी। कैबिनेट बैठक सुबह 11 बजे नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार इस कैबिनेट बैठक में आगामी बजट प्रस्ताव को लेकर भी विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्ताव, योजनाओं की समीक्षा और प्रशासनिक निर्णयों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती-2023 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। चयन प्रक्रिया व्यापम परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर पूरी की गई। प्रतीक्षा सूची से 28 में से 26 रिक्त पदों को भरा गया है। बता दें कि, जारी सूची में सामान्य वर्ग के 21 और भूतपूर्व सैनिक कोटे से 5 चयनित अभ्यर्थी के नाम शामिल है। वहीं चयन सूची में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी सम्मिलित हैं। कुछ पद आरक्षित श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रखे…

Read More

भिलाई।  दुर्ग पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते पावर हाउस बस स्टैंड स्थित होटल छाया इन में छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल, यह कार्रवाई दुर्ग रेंज के डीआईजी विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। डीएसपी चित्रा वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा और थाना स्टाफ शामिल थे। सूचना के आधार पर टीम ने होटल में अचानक रेड…

Read More