सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक तांत्रित ने किसान से 13 लाख की ठगी की है। तांत्रिक ने गड़ा सोना निकालने का झांसा देकर इस ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और तांत्रिक की तलाश शुरु कर दी है।
यह पूरा मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। यहां एक किसान गड़ा सोना निकालने के लालच में ठगी का शिकार हो गया। दरअसल, तांत्रित ने उसे 13 लाख रूपए का चूना लगा दिया। किसान को झांसा देकर तांत्रिक नगद और गहने लेकर फरार हो गया। वहीं अब पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सेदम गांव में रहने वाले महेंद्र सिंह पैकरा ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके घर में एक तांत्रिक आया था, जिसने अपना नाम सूरज तिवारी बताया था। इस दौरान उसने उसके घर में गड़ा सोना निकालने का झांसा दिया। इसके बाद तांत्रित ने उसके घर के आंगन में गड्ढा खोदा और उसमें पांच नारियल डाल दिए। साथ ही घर वालों को सुबह शाम दिया जलाने को कहा। इतना ही नहीं इसके बाद तांत्रित ने उसे झांसा दिया कि 13 लाख रूपए के बदले वह एक दवा देगा, जिससे गड़ा सोना बाहर निकल आएगा
तांत्रिक ने महेंद्र सिंह को 13 लाख लेकर रायपुर बुलाया और उससे पैसे के साथ ही सोने की कान की बाली और पायल भी ले लिए। इसके बाद उसने घर जाकर गड्ढा में दवा को छिड़कने को कहा। दवा छिड़कने के ढाई महीने बाद भी जब सोना नहीं निकला और तांत्रित भी नहीं आया तो उसे अपने साथ हुए ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद महेंद्र सिंह थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




