बिजनेस डेस्कः कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी में ₹20 करोड़ का फ्रॉड 19 दिसंबर 2025 को सामने आया। कंपनी ने इसे एक्सचेंज फाइलिंग में उजागर किया। यह मामला पिछले दो सालों में हुआ और इसकी पहचान कंपनी के इंटरनल सिस्टम्स रिव्यू Operation Mathan के दौरान हुई। फ्रॉड कजारिया बाथवेयर प्राइवेट लिमिटेड (KBPL) की सब्सिडियरी Kerovit Global Private Limited में हुआ, जिसमें CFO दिलीप कुमार मालिवाल कथित तौर पर फर्जी वेंडर के जरिए कैपेक्स और CWIP दिखाकर फंड सायफनिंग में शामिल पाए गए। जांच के बाद दिलीप को नौकरी से हटा दिया गया और 18 दिसंबर को दिल्ली पुलिस…
Author: Hasina
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। भूपेश बघेल द्वारा कथावाचकों पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप के बाद अब पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर हिंदुओं को जोड़ना, भक्ति का प्रचार करना और राष्ट्रवाद की बात करना अंधविश्वास है, तो जिन्हें ऐसा लगता है वे देश छोड़ सकते हैं। भिलाई के जयंती स्टेडियम में 25 से 29 दिसंबर तक होने वाली हनुमंत कथा से पहले मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे आमतौर पर राजनीतिक बयान नहीं देते, लेकिन…
रायपुर। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल रहा है। दुर्ग जिले में रात का तापमान गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। अंबिकापुर, पेंड्रा और रायगढ़ जैसे इलाकों में भी सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री…
बिलासपुर। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए किराया संरचना में बदलाव करते हुए नई दरें लागू कर दी हैं। इसके तहत अब लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करना पहले से महंगा हो गया है। बिलासपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब स्लीपर कोच में लगभग 26 रुपए और जनरल कोच में करीब 13 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे। यह नई दरें 26 दिसंबर से लागू कर दी गई हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार, किराया बढ़ोतरी का उद्देश्य फेयर स्ट्रक्चर को संतुलित और युक्तिसंगत बनाना है। नई व्यवस्था के तहत नॉन-एसी और एसी दोनों श्रेणियों में प्रति किलोमीटर…
रायपुर। कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कैंप जनवरी के दूसरे सप्ताह में बस्तर संभाग में आयोजित होगा। इस अहम शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी स्वयं शामिल होकर नेताओं को मार्गदर्शन देंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, यह प्रशिक्षण आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी द्वारा तय किए गए संगठन…
Aaj Ka Panchang 26 December 2025: पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। आज के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ कुछ ज्योतिषीय उपायों को करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा के अलावा मां वैभव लक्ष्मी का व्रत और संतोषी मां की पूजा करने का विधान है। हालांकि, आज के दिन जहाँ अभिजीत मुहूर्त जैसे शुभ समय का साथ मिलेगा, वहीं भद्रा और राहुकाल जैसी अशुभ घड़ियाँ भी बाधा डाल सकती हैं। ऐसे में यदि आप आज कोई नया निवेश, खरीदारी या धार्मिक यात्रा की योजना…
Aaj ka Rashifal 26 December 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध वृश्चिक राशि में। सूर्य, शुक्र, मंगल धनु राशि में। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। मेष राशि- मन परेशान रहेगा। यात्रा में थोड़ा कष्ट संभव है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक सी कुछ भी सूचना मिल सकती है। प्रेम, संतान मध्यम। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़। व्यापार थोड़ा सा मध्यम। कुल मिलाकर एक मध्यम समय या मन को खराब करने वाला समय प्रतीत होगा, लेकिन ऐसा कुछ नेगेटिविटी दिख नहीं रही है। नेगेटिविटी बनी रहेगी लेकिन इसका असर वाकई…
बलरामपुर। धान खरीदी कार्य में लापरवाही करने वाले 2 पटवारियों के खिलाफ बलरामपुर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ने तहसील रामचंद्रपुर में पदस्थ पटवारी बंधन राम और तहसील रामानुजगंज में पदस्थ पटवारी विजय यादव को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में बताया गया है कि धान खरीदी वर्ष 2025–26 के दौरान संबंधित पटवारियों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती गई, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियमों के विपरीत है. इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए…
नारायणपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के कैंप कोड़नार में एक जवान ने खुद को गोली मार ली। घायल जवान का नाम विनगल कुमार जूरी बताया जा रहा। घायल जवान को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
रायपुर 25 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, सुशासन की स्थापना और जनकल्याण के व्यापक दृष्टिकोण के कारण वे देशवासियों के हृदय में सदैव अमर रहेंगे। वे केवल महान राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, दूरदर्शी राजनेता और करुणा से भरे जननायक थे, जिन्होंने राजनीति को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया। मुख्यमंत्री साय ने…