Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर–दिल्ली सफर हुआ महंगा: रेलवे ने बढ़ाया किराया, स्लीपर-जनरल में 13 से 26 रुपए तक इजाफा

    HasinaBy HasinaDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिलासपुर–दिल्ली सफर हुआ महंगा: रेलवे ने बढ़ाया किराया, स्लीपर-जनरल में 13 से 26 रुपए तक इजाफा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए किराया संरचना में बदलाव करते हुए नई दरें लागू कर दी हैं। इसके तहत अब लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करना पहले से महंगा हो गया है।

    बिलासपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब स्लीपर कोच में लगभग 26 रुपए और जनरल कोच में करीब 13 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे। यह नई दरें 26 दिसंबर से लागू कर दी गई हैं।

    रेलवे प्रशासन के अनुसार, किराया बढ़ोतरी का उद्देश्य फेयर स्ट्रक्चर को संतुलित और युक्तिसंगत बनाना है। नई व्यवस्था के तहत नॉन-एसी और एसी दोनों श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 1 से 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

    हालांकि राहत की बात यह है कि आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज और अन्य अतिरिक्त शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जीएसटी और किराया राउंडिंग के नियम भी पहले जैसे ही रहेंगे।

    रेलवे ने साफ किया है कि यह बढ़ा हुआ किराया केवल 26 दिसंबर 2025 या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा। पहले से बुक टिकटों पर यात्रियों को कोई अतिरिक्त राशि नहीं देनी होगी। स्टेशनों पर नई किराया सूची भी चस्पा की जा रही है, ताकि यात्रियों को जानकारी मिल सके।

    संशोधित किराया संरचना के अनुसार, 215 किलोमीटर तक की द्वितीय श्रेणी साधारण यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 216 से 750 किलोमीटर तक 5 रुपए, 751 से 1250 किलोमीटर तक 10 रुपए, 1251 से 1750 किलोमीटर तक 15 रुपए और 1751 से 2250 किलोमीटर तक 20 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

    बिलासपुर से दिल्ली के बीच रोजाना करीब 9 से 10 ट्रेनें चलती हैं, जिनमें राजधानी, संपर्क क्रांति, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, हीराकुंड और हमसफर जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

    इन ट्रेनों से प्रतिदिन लगभग 5 से 7 हजार यात्री सफर करते हैं। ऐसे में किराए में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर आम यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह वृद्धि सीमित है और इससे यात्रियों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा, जबकि सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    Bilaspur-Delhi travel becomes expensive: Railways hikes fares sleeper-general fares increase by Rs 13 to 26
    Hasina

    Related Posts

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026

    CM साय ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

    May 4, 2026

    द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की

    May 3, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.