Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » जनवरी के दूसरे सप्ताह में लगेगा प्रशिक्षण कैंप: बस्तर में होगी कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग, राहुल-खरगे लेंगे क्लास
    छत्तीसगढ़

    जनवरी के दूसरे सप्ताह में लगेगा प्रशिक्षण कैंप: बस्तर में होगी कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग, राहुल-खरगे लेंगे क्लास

    HasinaBy HasinaDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जनवरी के दूसरे सप्ताह में लगेगा प्रशिक्षण कैंप: बस्तर में होगी कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग, राहुल-खरगे लेंगे क्लास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कैंप जनवरी के दूसरे सप्ताह में बस्तर संभाग में आयोजित होगा। इस अहम शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी स्वयं शामिल होकर नेताओं को मार्गदर्शन देंगे।

    कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, यह प्रशिक्षण आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी द्वारा तय किए गए संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिन जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, उनकी कार्यशैली और प्रदर्शन की निगरानी सीधे दिल्ली से की जा रही है। इसी कारण इस ट्रेनिंग के माध्यम से उन्हें अगले तीन वर्षों की रणनीति, लक्ष्य और कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाएगा।

    इस बार का प्रशिक्षण सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रहेगा। पार्टी नेतृत्व प्रत्येक जिलाध्यक्ष को “परफॉर्मेंस टास्क” सौंपेगा। इसमें कमजोर बूथों को मजबूत करना, नाराज कार्यकर्ताओं और वोटर समूहों से संवाद बढ़ाना, स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन खड़ा करना और संगठन को सक्रिय बनाना शामिल रहेगा।

    कांग्रेस के इस मेगा कैंप में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी के अलावा केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा और शशिकांत सेंथिल जैसे वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार भी मौजूद रहेंगे। वे जिलाध्यक्षों को मीडिया मैनेजमेंट, सोशल मीडिया रणनीति, जनसंपर्क और सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने के तरीके सिखाएंगे।

    खास बात यह है कि राहुल गांधी इस दौरान जिलाध्यक्षों से वन-टू-वन बातचीत भी करेंगे। वे प्रत्येक जिले की राजनीतिक स्थिति, सामाजिक समीकरण, स्थानीय मुद्दों और संगठन की कमजोरी पर फीडबैक लेंगे। साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि अब तक कौन-कौन से अभियान चलाए गए और आगे की रणनीति क्या होगी।

    Rahul-Kharge to take classes Training camp to be held in the second week of January: Congress district presidents to be trained in Bastar
    Hasina

    Related Posts

    जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.