Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » अगले दो दिन और बढ़ेगी ठंड, 2 डिग्री तक गिरेगा पारा: दुर्ग में शीतलहर, अंबिकापुर-पेंड्रा में अलाव का सहारा
    छत्तीसगढ़

    अगले दो दिन और बढ़ेगी ठंड, 2 डिग्री तक गिरेगा पारा: दुर्ग में शीतलहर, अंबिकापुर-पेंड्रा में अलाव का सहारा

    HasinaBy HasinaDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अगले दो दिन और बढ़ेगी ठंड, 2 डिग्री तक गिरेगा पारा: दुर्ग में शीतलहर, अंबिकापुर-पेंड्रा में अलाव का सहारा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल रहा है।

    दुर्ग जिले में रात का तापमान गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। अंबिकापुर, पेंड्रा और रायगढ़ जैसे इलाकों में भी सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

    कुछ इलाकों में शीतलहर के साथ हल्का कोहरा भी छा सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं है।

    पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    सरगुजा संभाग के मैनपाट इलाके में ठंड का असर ज्यादा देखा जा रहा है, जहां ओस जमकर बर्फ का रूप ले रही है। पाट क्षेत्र से लेकर मैदानी इलाकों तक पाला पड़ने की घटनाएं सामने आई हैं। पेंड्रा में भी ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई हैं।

    कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में पिछले एक महीने में हाइपोथर्मिया के 400 से अधिक मामले सामने आए हैं।

    बाल रोग विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों का शरीर ठंड जल्दी पकड़ लेता है। खासकर नवजात शिशुओं और सीजेरियन डिलीवरी से जन्मे बच्चों में ठंड का खतरा अधिक रहता है।

    डॉक्टरों ने लोगों को बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने, ठंडी हवा से बचाने और समय पर इलाज कराने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने भी सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

    support of bonfire in Ambikapur-Pendra The cold will increase for the next two days the mercury will fall by 2 degrees: Cold wave in Durg
    Hasina

    Related Posts

    जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.