Author: Knock India

सारंगढ़ बिलाईगढ़। अवैध धान भंडारण के विरुद्ध कलेक्टर डॉ संजय कन्नोजे के निर्देश पर तहसीलदार प्रकाश पटेल, सहायक खाद्य अधिकारी तरुण कुमार नायक, मंडी उप निरीक्षक अंजू दिनकर, प्रीति तिर्की एवं जगदीश बरेठ के संयुक्त जांच दल द्वारा तहसील सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम सालर में अग्रवाल ट्रेडर्स सालर प्रोपराइटर प्रकाश अग्रवाल के गोदाम से स्टॉक में अनियमितता पाए जाने के कारण 137 बोरी वजन 55 क्विंटल धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। सीजी सेट 2024 का ईसर्टिफिकेट व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध 1 दिसंबर 2025/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा उच्च शिक्षा संचालनालय के प्रस्ताव पर…

Read More

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आमजनता से मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करना चाहिए। पुलिस की छवि, थाने में शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से किए गए व्यवहार से बनती है। पुलिस अधिकारियों को थाने में आए पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर होना चाहिए। राज्यपाल डेका ने आज राजभवन में भेंट करने आए भारतीय पुलिस सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों से उक्त बातें कही। भेंट के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी रायपुर के निदेशक अजय कुमार यादव, अकादमी के…

Read More

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता,कृषि एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने धान के रिसायक्लिग एवं अवैध धान पर निगारनी रखने के लिये रईस मिल के साथ ही पोहा मिलों का भी स्टॉक वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि सभी मण्डी में धान क्रय -विक्रय से सम्बधित अनुबंध पत्र व सौदा पत्रक नियमानुसार संधारित करें। किसानों से आधार कार्ड की छायाप्रति भी जमा कराएं।उन्होंने किसानों से अतिरिक्त रकबा समर्पण पर जोर देते हुए कहा कि धान बेचने आने वाले किसानों से अतिरिक्त रकबे का…

Read More

रायगढ़। 30 नवंबर को जिला पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्रधान आरक्षक बचन तिर्की के सम्मान में आज पुलिस कार्यालय में गरिमामय सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि बचन तिर्की 1 फरवरी 1986 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए है वे अपने लंबे कार्यकाल में रक्षित केंद्र तथा जिला विशेष शाखा में सेवाएं दीं और हर जिम्मेदारी को निष्ठा, अनुशासन और पूर्ण समर्पण के साथ निभाया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा कि तिर्की को जो भी दायित्व सौंपा गया, उन्होंने उसे लगन और दक्षता के साथ पूरा किया, और…

Read More

Kondagaon. कोंडागांव। जिले के जिला मुख्यालय से लगे नारंगी नदी में अवैध रेत उत्खनन का मामला फिर सुर्खियों में है। स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं कि नदी के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है, जिससे नदी की संरचना प्रभावित हो रही है और कई जगह तट कटाव का खतरा बढ़ गया है। किसानों ने भी रेत उत्खनन की बढ़ती गतिविधियों पर गहरी चिंता जताई है, उनका कहना है कि कटाव के कारण खेतों के किनारे कमजोर हो रहे हैं और सिंचाई व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ने लगा है। नारंगी नदी ही नहीं, बल्कि…

Read More

कोण्डागांव। जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिले में नौ महीने पहले हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पीड़िता के साथ दुष्कर्म किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि उसके सौतेले भाई ने ही किया था। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है। यहाँ लगभग 8–9 महीने पहले युवती के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने 6 नवंबर को एक…

Read More

रायपुर। रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट मैच के लिए आज दोनों टीमें रायपुर पहुंच रही है। 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य स्टार आज आएंगे जिसे लाइव देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है। वहीं, एक दिन पहले 30 नवंबर को ब्लैक टिकट बेचते पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी टिकट खरीद कर अवैध तरीके से ज्यादा दामों में बेच रहे थे। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। मामला सिविल लाइन थाना…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा रात 11:00 बजे थाना सोमनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न प्रमुख बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। थाने के स्टाफ के कार्यकलाप एवं कार्यप्रणाली, थाने की स्वच्छता एवं रखरखाव की स्थिति, स्टाफ का अनुशासन एवं समयबद्धता, रात्रि गश्त (Patrolling) टीम की वास्तविक स्थिति — टीम ड्यूटी पर बाहर है अथवा नहीं। इसके अतिरिक्त बैरक एवं पुलिस स्टाफ के आवासीय सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी द्वारा शराब सेवन किए जाने की भी जाँच पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई, जिसमें सभी कर्मचारी अनुशासन की स्थिति…

Read More

रायपुर। बंगाल में बने चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ के असर से बस्तर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने के आसार हैं। चक्रवात के प्रभाव के कारण ठंड बढ़ने की गति फिलहाल धीमी पड़ सकती है। पूर्वी और दक्षिणी हवाएं सक्रिय रहने से नमी बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान 30.8°C दुर्ग में और सबसे कम 8.0°C…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ के लोगों को आज से सरकार बड़ी राहत देने जा रही है. आज से 200 यूनिट हाफ बिजली योजना होगी लागू. इससे लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में इसकी घोषणा की थी. अगर कोई उपभोक्ता 201 यूनिट बिजली खपत करता है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी थी कि प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं जिनका 200 यूनिट तक विद्युत खपत है, उन्हें 200 यूनिट तक हाफ बिजली का पूरा लाभ प्राप्त होगा. इस निर्णय से राज्य…

Read More