कोण्डागांव। जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिले में नौ महीने पहले हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पीड़िता के साथ दुष्कर्म किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि उसके सौतेले भाई ने ही किया था। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है।
यहाँ लगभग 8–9 महीने पहले युवती के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने 6 नवंबर को एक नवजात शिशु को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की।
महिला पुलिस अधिकारी ने जब पूछताछ की, तो पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि उसके सौतेले भाई सगउराम सोरी ने किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




