रायपुर। रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट मैच के लिए आज दोनों टीमें रायपुर पहुंच रही है। 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य स्टार आज आएंगे जिसे लाइव देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है।
वहीं, एक दिन पहले 30 नवंबर को ब्लैक टिकट बेचते पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी टिकट खरीद कर अवैध तरीके से ज्यादा दामों में बेच रहे थे। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने भारत माता चौक के आसपास घेराबंदी की और फाफाडीह के रहने वाले ऋतिक माकीजा और देवव्रत माकीजा को हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ब्लैक टिकट बेचने वालों पर नजर रख रही है। वहीं इससे पहले इंडोर स्टेडियम में पहले फेज में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले फिजिकल टिकट लेने पहुंचे। वहीं स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री भी बीते सोमवार को हुई थी।
इसके लिए सुबह 4 बजे से ही काउंटर के सामने भीड़ जुट गई थी। हालांकि, स्टूडेंट्स टिकट की बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इस दौरान सामने लाइन में खड़े युवाओं के बीच धक्की-मुक्की हो गई। लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की। इस दौरान लड़कियों की पुलिस वालों से बहस भी हुई। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 4, 2026CM साय ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़May 3, 2026द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…




