रायपुर। बंगाल में बने चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ के असर से बस्तर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने के आसार हैं। चक्रवात के प्रभाव के कारण ठंड बढ़ने की गति फिलहाल धीमी पड़ सकती है। पूर्वी और दक्षिणी हवाएं सक्रिय रहने से नमी बढ़ने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान 30.8°C दुर्ग में और सबसे कम 8.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है। लोगों से अपील की गई है कि शीतलहर के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलें, केवल आवश्यकता होने पर ही यात्रा करें और बाहर जाते समय पूरी तरह गर्म कपड़े पहनें।
Author Profile
Latest entries
RaipurMarch 16, 2026गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
RaipurMarch 16, 2026CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
CRIMEMarch 16, 2026राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
CRIMEMarch 16, 2026अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई




