Author: Knock India

New Delhi. नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार से विमान ईंधन और वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में विमान ईंधन 1,308.41 रुपए यानी 1.42 प्रतिशत सस्ता होकर आज से 90,713.41 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। इससे पहले लगातार दो महीने इसके दाम घटाए गए थे। कोलकाता में विमान ईंधन 1,278.72 रुपए (1.34 प्रतिशत) सस्ता होकर अब 93886.18 रुपए और मुंबई में 1,244.31 रुपये (1.45 प्रतिशत) सस्ता होकर 84,832.83 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। चेन्नई में इसमें 1,360.30…

Read More

अंबिकापुर। अंबिकापुर के एक नामी होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां खाना खाने आए एक डॉक्टर के खाने में कॉकरोच निकल गया। डॉक्टर ने मामले को लेकर जमकर हंगामा मचाया वहीं होटल प्रबंधन इस मामले में सफाई पेश करने में लगा रहा। दरअसल डॉक्टर अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ शहर के ग्रैंड बसंत होटल में खाना खाने गए थे और वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था। अभी डॉक्टर ने आधा ही खाना खाया था कि बिरयानी में मरा हुआ कॉकरोच मिल गया। इसके बाद डॉक्टर ने जमकर हंगामा किया और होटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले…

Read More

गरियाबंद। जिला कार्यालय में देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाई है। सोमवार सुबह कलेक्टर स्वयं कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुँचे और गेट को बंद करवा दिया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी बाहर ही रह गए। जानकारी के अनुसार 30 से अधिक कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हुए। देर से आने वालों की सूची तैयार की गई है और उन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक अटेंडेंस मशीन से भी कर्मचारियों की उपस्थिति के आँकड़े जुटाए जा रहे हैं। इससे पहले भी कलेक्टर देर से आने वालों पर नाराज़गी जता चुके…

Read More

पंडरिया। दवाओं का दुरुपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में की गई कार्रवाइयों में कई स्थानों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित औषधियां जब्त की गईं और आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया। हाल ही में पंडरिया जिला कबीरधाम में प्रतिबंधित औषधि की अवैध बिक्री की सूचना पर छापा मारकर इसकी 200 स्ट्रिप जब्त की गई। वहीं रायपुर में कोडीन फॉस्फेट युक्त औषधियों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और इनसे 120 नग…

Read More

बलरामपुर। जिले के जरहाडीह स्थित आदिवासी छात्रावास में चौथी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मृतक छात्र की पहचान अभय कच्छप (10) के रूप में हुई है। रविवार देर शाम हुई इस घटना ने छात्रावास प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। छात्रावास परिसर में रविवार को सफाई और झाड़ी काटने का काम चल रहा था। इस दौरान कई छात्र पास में खेल रहे थे। अभय भी उन्हीं बच्चों में शामिल था। झाड़ी काटने के दौरान किसी धारदार चीज से अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसके पैर की नस…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में स्थित उनके कार्यालय में ओमप्रकाश सेन ने सौजन्य मुलाकात की। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 3 दिवसीय आईडीसी कैम्प में छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधि ओमप्रकाश सेन ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। शासकीय कचना धुरवा कॉलेज, छुरा जिला – गरियाबंद में बी कॉम तीसरे सेमेस्टर के छात्र ओमप्रकाश सेन, ग्राम दादरगांव पुराना निवासी हैं। कैम्प से लौटने के उपरांत उन्होंने मंत्री श्री यादव से मुलाकात की। मंत्री यादव ने ओमप्रकाश सेन को राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की भागीदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं…

Read More

महासमुंद। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस पार्टी की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में बैठे NHM कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, मेरी और कांग्रेस पार्टी की हार के कारणों में एक कारण यह है कि घोषणा पत्र में नियमितीकरण करने के घोषणा को पूरा न कर पाना. दरअसल टीएस सिंहदेव आज महासमुंद दौर पर पहुंचे थे. उन्होंने नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे NHM कर्मचारियों से मुलाकात की और सभा को संबोधित करते हुए कहा, कर्मचारियों से किए नियमितीकरण के वादे हमने पूरे नहीं किए…

Read More

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार की अध्यक्षता में धमतरी पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में PHQ और IG कार्यालय रायपुर रेंज के निर्देशों के पालन की समीक्षा करते हुए जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निराकरण, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा कर दिशा निर्देश दिए गए। एसपी ने अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने, लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने तथा जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक के प्रमुख बिंदु ●वर्षवार एवं अपराध-शीर्षवार लंबित अपराध, चालान और मर्ग…

Read More

मुंगेली। जिले में एक महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। जगताकापा गांव की एक महिला ने 31 अगस्त 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का सरपंच इंदल गोंड शराब के नशे में उसके घर में घुस गया। आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। महिला के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश…

Read More

Raipur. रायपुर। पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले में मुंबई और दिल्ली से रायपुर के लिए MDMA की तस्करी करने वाली नव्या मलिक को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने 4 सितम्बर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार नव्या मलिक हर्ष आहूजा की महिला मित्र रह चुकी हैं, जो पहले ही ड्रग्स मामलों में चर्चा में रह चुके हैं। पुलिस ने बताया कि नव्या को कल मुंबई से गिरफ्तार किया गया, जहां उसके अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने के पुख्ता सबूत मिले। रिपोर्ट में बताया गया है कि नव्या पेशेवर इंटीरियर डिजाइनर हैं और उनके कई प्रभावशाली लोगों के…

Read More