New Delhi. नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार से विमान ईंधन और वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में विमान ईंधन 1,308.41 रुपए यानी 1.42 प्रतिशत सस्ता होकर आज से 90,713.41 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। इससे पहले लगातार दो महीने इसके दाम घटाए गए थे।
कोलकाता में विमान ईंधन 1,278.72 रुपए (1.34 प्रतिशत) सस्ता होकर अब 93886.18 रुपए और मुंबई में 1,244.31 रुपये (1.45 प्रतिशत) सस्ता होकर 84,832.83 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। चेन्नई में इसमें 1,360.30 रुपए यानी 1.42 प्रतिशत की कटौती की गई है और अब यह 94,151.96 रुपए प्रति किलोलीटर बिकेगा।
वहीं, 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम 51.50 रुपए तक घटाए गए हैं। अप्रैल से अब तक लगातार छठी बार इसमें कटौती की गई है जबकि घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को अप्रैल के बाद राहत नहीं मिली है। दिल्ली और चेन्नई में वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 51.50 रुपए सस्ता होकर क्रमश: 1,580 रुपए और 1,738 रुपए का हो गया है। कोलकाता में यह 50.50 रुपए और मुंबई में 51 रुपए सस्ता हुआ है। आज से कोलकाता में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 1,684 रुपए का और मुंबई में 1,531.50 रुपए का मिलेगा।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




