गरियाबंद। जिला कार्यालय में देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाई है। सोमवार सुबह कलेक्टर स्वयं कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुँचे और गेट को बंद करवा दिया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी बाहर ही रह गए।
जानकारी के अनुसार 30 से अधिक कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हुए। देर से आने वालों की सूची तैयार की गई है और उन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक अटेंडेंस मशीन से भी कर्मचारियों की उपस्थिति के आँकड़े जुटाए जा रहे हैं।
इससे पहले भी कलेक्टर देर से आने वालों पर नाराज़गी जता चुके हैं लेकिन इस बार उन्होंने गेट पर पहुँचकर खुद स्थिति की निगरानी की और सख्त क़दम उठाने की बात कही।
Author Profile
Latest entries
लाइफ स्टाइलMay 19, 2026वज़न घटाने के लिए नाश्ते में क्या चुनें: ओट्स या पोहा?
लाइफ स्टाइलMay 19, 2026Janhvi Kapoor ने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की नीली शिफॉन साड़ी में श्रद्धांजलि दी, मॉडर्न ट्विस्ट के साथ
व्यापारMay 19, 2026अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने का असर! शेयर बाजार हरे निशान में खुला
खेलMay 19, 2026Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल




