मुंगेली। जिले में एक महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। जगताकापा गांव की एक महिला ने 31 अगस्त 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित महिला ने बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का सरपंच इंदल गोंड शराब के नशे में उसके घर में घुस गया। आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। महिला के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की गई। 55 वर्षीय आरोपी इंदल गोंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALApril 29, 2026मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला
CRIMEApril 29, 2026हैवानियत की हदें पार: शादी से घर लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 10 दरिंदों ने घेरा!
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी! बैलगाड़ी पर निकली बारात, दूल्हे ने दिया संस्कृति बचाने का संदेश
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोग बेहाल! अब बारिश और तेज हवाओं से मिल सकती है राहत




