बलरामपुर। जिले के जरहाडीह स्थित आदिवासी छात्रावास में चौथी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मृतक छात्र की पहचान अभय कच्छप (10) के रूप में हुई है। रविवार देर शाम हुई इस घटना ने छात्रावास प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।
छात्रावास परिसर में रविवार को सफाई और झाड़ी काटने का काम चल रहा था। इस दौरान कई छात्र पास में खेल रहे थे। अभय भी उन्हीं बच्चों में शामिल था। झाड़ी काटने के दौरान किसी धारदार चीज से अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसके पैर की नस कट गई, जिससे लगातार खून बहने लगा।
घटना के बाद छात्रावास अधीक्षक ने तुरंत घायल छात्र को जिला अस्पताल बलरामपुर ले जाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ती गई और अंबिकापुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह




