Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    NATIONAL

    झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित, देखें भयानक मंजर

    Knock IndiaBy Knock IndiaMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित, देखें भयानक मंजर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    नई दिल्ली: दिल्ली के रिठाला इलाके में बनी झुग्गियों में गुरुवार तड़के अचानक से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसकी चपेट में आसपास बने कई घर भी आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें भी पहुंची। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
    जानकारी के अनुसार, यह आग झुग्गी इलाके में लगी, जहां बड़ी संख्या में अस्थाई मकान और झोपड़ियां बनी हुई थीं। घटना की सूचना सुबह तड़के 4:15 बजे फायर कंट्रोल रूम को मिली। जैसे ही अलर्ट आया, फायर ब्रिगेड ने तुरंत सात गाड़ियां मौके पर भेजीं। आग फैल चुकी थी और लगभग 2,500 स्क्वायर यार्ड के इलाके में कई झुग्गियां पूरी तरह जल चुकी थीं। स्थिति को देखते हुए फायर ऑफिसर सी.एल. मीणा ने आग की गंभीरता के आधार पर कैटेगरी अपग्रेड कर दी और सुबह 4:35 बजे अतिरिक्त 5-7 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
    मौके पर पहुंचे फायर ऑफिसर सी.एल. मीणा ने बताया कि आग ने झुग्गी इलाके के साथ पास की पेपर फैक्ट्री और आवासीय फ्लैट्स को भी अपनी चपेट में ले लिया था। इसके कारण काफी नुकसान हुआ। घरों के अंदर आग फैल गई और कई खिड़कियां, दरवाजे और मीटर बॉक्स जल गए।
    उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन नुकसान काफी हुआ है। स्थानीय प्रशासन और फायर ऑफिसर लगातार इलाके में डटे हुए हैं और बचाव व सुरक्षा कार्य जारी हैं। फिलहाल रिठाला इलाके में नुकसान की स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
    बीते दिन दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में भी आगजनी की घटना सामने आई थी। एक रिहायशी बिल्डिंग के ग्राउंट फ्लोर पर आग लग गई थी, जिसने कुछ ही मिनटों में पुरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया था, जिसमें करीब 20 से 22 लोग झुलस गए थे।
    https://twitter.com/smaurya_journo/status/2029437109128614233

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होलीRaipurMarch 5, 2026मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली
    • झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित, देखें भयानक मंजरNATIONALMarch 5, 2026झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित, देखें भयानक मंजर
    • NCB ने 31 करोड़ की नशीली दवाओं के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तारNATIONALMarch 5, 2026NCB ने 31 करोड़ की नशीली दवाओं के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार
    • गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले में संचालित होगा पुलिस कमिश्नर कार्यालय, आज से डॉ संजीव शुक्ला हुए शिफ्टRaipurMarch 5, 2026गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले में संचालित होगा पुलिस कमिश्नर कार्यालय, आज से डॉ संजीव शुक्ला हुए शिफ्ट
    Knock India

    Related Posts

    NCB ने 31 करोड़ की नशीली दवाओं के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

    March 5, 2026

    Haryana में होली पर शर्मनाक हरकत: नशे में धुत युवकों ने ‘गौ माता’ को जबरन पिलाई शराब – VIDEO

    March 3, 2026

    दिल्ली एयरपोर्ट पर मिडिल ईस्ट तनाव का असर, कई उड़ानें प्रभावित होने से परेशान दिखे यात्री

    March 2, 2026

    बंगाल में एसआईआर को लेकर दो दिवसीय बैठक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों में जुटा आयोग

    March 2, 2026

    भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीज़ल की कमी नहीं होगी : Central Government

    March 2, 2026

    भारत एकजुटता के साथ खड़ा है: पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से बात की

    March 2, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

    March 5, 2026

    झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित, देखें भयानक मंजर

    March 5, 2026

    NCB ने 31 करोड़ की नशीली दवाओं के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

    March 5, 2026

    गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले में संचालित होगा पुलिस कमिश्नर कार्यालय, आज से डॉ संजीव शुक्ला हुए शिफ्ट

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.