बस्तर। दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले के बॉर्डर में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपए का इनामी माओवादी मारा गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक SLR, इंसास रायफल, पिस्टल समेत बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है। मारे गए माओवादी की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के ACM एराजेश पुनेम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र के ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के हथियार और सामग्री डंप किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देश पर DSP राहुल कुमार उइके के नेतृत्व में डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों की टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई।
दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस संदिग्ध इलाके की ओर बढ़ते हुए जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग और घेराबंदी कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच पहले से घात लगाए बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 8 से 10 सशस्त्र माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और माओवादियों की गोलियों का जवाब दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग के बाद माओवादी अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग करने पर एक पुरुष माओवादी का शव बरामद हुआ।जिसकी पहचान ACM राजेश पुनेम के रूप में हुई है। इसपर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। शव के साथ ही SLR रायफल, इंसास रायफल, पिस्टल, वॉकी-टॉकी, मैगजीन और बड़ी संख्या में जिंदा और खाली कारतूस बरामद किए गए।
https://twitter.com/anshuman_sunona/status/2029429953088094643
Author Profile
Latest entries
लाइफ स्टाइलMay 19, 2026वज़न घटाने के लिए नाश्ते में क्या चुनें: ओट्स या पोहा?
लाइफ स्टाइलMay 19, 2026Janhvi Kapoor ने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की नीली शिफॉन साड़ी में श्रद्धांजलि दी, मॉडर्न ट्विस्ट के साथ
व्यापारMay 19, 2026अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने का असर! शेयर बाजार हरे निशान में खुला
खेलMay 19, 2026Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल




