अंबिकापुर। अंबिकापुर के एक नामी होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां खाना खाने आए एक डॉक्टर के खाने में कॉकरोच निकल गया। डॉक्टर ने मामले को लेकर जमकर हंगामा मचाया वहीं होटल प्रबंधन इस मामले में सफाई पेश करने में लगा रहा।
दरअसल डॉक्टर अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ शहर के ग्रैंड बसंत होटल में खाना खाने गए थे और वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था। अभी डॉक्टर ने आधा ही खाना खाया था कि बिरयानी में मरा हुआ कॉकरोच मिल गया। इसके बाद डॉक्टर ने जमकर हंगामा किया और होटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत खाद्य एवं औषधि विभाग से करने की बात कही।
इधर होटल प्रबंधन ने इस मामले में लापरवाही से इनकार करते हुए कोई जवाब देने से मना कर दिया। मगर शहर के नामी होटल में इस तरह का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




