Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर किसानों के हित में एक बड़ी राहत मिल रही है। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया का आबंटन स्वीकृत किया है। इसमें सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में 20 हजार टन, द्वितीय सप्ताह में 35 हजार टन और शेष 5 हजार टन की आपूर्ति माह के अंत तक सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों की हर आवश्यकता पर राज्य सरकार संवेदनशील है और यह अतिरिक्त आबंटन उनकी खरीफ फसलों को सुरक्षित रखने में सहायक होगा। मार्कफेड अधिकारियों ने बताया कि चालू खरीफ…
Author: Knock India
Entertainment मनोरंजन: अपनी डार्क और धारदार कहानी कहने के लिए मशहूर लोकप्रिय निर्देशक राम गोपाल वर्मा एक नई हॉरर फिल्म “पुलिस स्टेशन में भूत” लेकर आ रहे हैं। कहानी एक खूंखार गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक पुलिस अधिकारी मुठभेड़ में मार गिराता है। लेकिन मौत अंत नहीं है। गैंगस्टर एक भूत के रूप में लौटता है और उसी पुलिस स्टेशन को सताना शुरू कर देता है जहाँ उसकी हत्या हुई थी – न्याय के स्थान को आतंक के घर में बदल देता है।
New Delhi नई दिल्ली, इस सप्ताह सोने और चाँदी दोनों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। सोने की कीमतों में 3,000 रुपये से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई, जबकि चाँदी 3,600 रुपये से ज़्यादा उछली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत अब 1,02,388 रुपये हो गई है, जो पिछले सप्ताह इसी दिन 99,358 रुपये थी – यानी 3,030 रुपये की वृद्धि। 22 कैरेट सोने की कीमत 91,012 रुपये से बढ़कर 93,787 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, और 18 कैरेट सोने की कीमत 74,519 रुपये से बढ़कर 76,791 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।…
विशाखापत्तनम: बंगाल वॉरियर्ज ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 की शुरुआत शानदार जीत के साथ की। उन्होंने विजाग में मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स को 54–44 से हराया। इस मैच में टीम ने शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर दिए। कप्तान देवांक दलाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21 रेड प्वाइंट्स जुटाए। उनके साथ मनप्रीत प्रदीप ने 13 प्वाइंट्स बनाए और डिफेंडर आशीष मलिक ने दमदार खेल दिखाते हुए ‘हाई फाइव’ पूरा किया। जीत के बाद कोच नवीन कुमार बहुत खुश नजर आए। उन्होंने कहा, “हमारी टीम ने बिल्कुल वैसा ही खेला जैसा हमने योजना बनाई थी। खिलाड़ियों ने…
Shimla. शिमला। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस उपलक्ष्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने फागू, प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने नाहन, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कोटखाई, महामंत्री संजीव कटवाल ने शिमला, उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने करसोग, विपिन परमार ने सुलाह, डा. राजीव भारद्वाज ने नूरपुर में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह अपने कार्यक्रम में भारी बारिश के कारण हुए बड़े नुकसान का जिक्र किया, उससे साफ प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री हिमाचल एवं…
New Delhi. नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार से विमान ईंधन और वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में विमान ईंधन 1,308.41 रुपए यानी 1.42 प्रतिशत सस्ता होकर आज से 90,713.41 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। इससे पहले लगातार दो महीने इसके दाम घटाए गए थे। कोलकाता में विमान ईंधन 1,278.72 रुपए (1.34 प्रतिशत) सस्ता होकर अब 93886.18 रुपए और मुंबई में 1,244.31 रुपये (1.45 प्रतिशत) सस्ता होकर 84,832.83 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। चेन्नई में इसमें 1,360.30…
अंबिकापुर। अंबिकापुर के एक नामी होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां खाना खाने आए एक डॉक्टर के खाने में कॉकरोच निकल गया। डॉक्टर ने मामले को लेकर जमकर हंगामा मचाया वहीं होटल प्रबंधन इस मामले में सफाई पेश करने में लगा रहा। दरअसल डॉक्टर अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ शहर के ग्रैंड बसंत होटल में खाना खाने गए थे और वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था। अभी डॉक्टर ने आधा ही खाना खाया था कि बिरयानी में मरा हुआ कॉकरोच मिल गया। इसके बाद डॉक्टर ने जमकर हंगामा किया और होटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले…
गरियाबंद। जिला कार्यालय में देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाई है। सोमवार सुबह कलेक्टर स्वयं कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुँचे और गेट को बंद करवा दिया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी बाहर ही रह गए। जानकारी के अनुसार 30 से अधिक कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हुए। देर से आने वालों की सूची तैयार की गई है और उन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक अटेंडेंस मशीन से भी कर्मचारियों की उपस्थिति के आँकड़े जुटाए जा रहे हैं। इससे पहले भी कलेक्टर देर से आने वालों पर नाराज़गी जता चुके…
पंडरिया। दवाओं का दुरुपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में की गई कार्रवाइयों में कई स्थानों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित औषधियां जब्त की गईं और आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया। हाल ही में पंडरिया जिला कबीरधाम में प्रतिबंधित औषधि की अवैध बिक्री की सूचना पर छापा मारकर इसकी 200 स्ट्रिप जब्त की गई। वहीं रायपुर में कोडीन फॉस्फेट युक्त औषधियों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और इनसे 120 नग…
बलरामपुर। जिले के जरहाडीह स्थित आदिवासी छात्रावास में चौथी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मृतक छात्र की पहचान अभय कच्छप (10) के रूप में हुई है। रविवार देर शाम हुई इस घटना ने छात्रावास प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। छात्रावास परिसर में रविवार को सफाई और झाड़ी काटने का काम चल रहा था। इस दौरान कई छात्र पास में खेल रहे थे। अभय भी उन्हीं बच्चों में शामिल था। झाड़ी काटने के दौरान किसी धारदार चीज से अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसके पैर की नस…