जांजगीर-चांपा। मुलमुला पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानपाठक राजकुमार राठौर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रधानपाठक अकलतरा क्षेत्र के परसदा गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ मारपीट समेत अन्य 6 मामले पहले से दर्ज हैं। दरअसल थाना क्षेत्र की पीड़िता महिला ने बताया कि नरियरा गांव का राजकुमार राठौर सूनेपन का फायदा उठाकर घर के अंदर घुसकर छेड़छाड़ किया। उसके चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की…
Author: Knock India
बिलासपुर। सदर बाजार स्थित सती गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलर्स में 26 सितंबर को दोपहर के समय चोरी की घटना हुई। दुकान से 19 ग्राम वजनी, लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए मूल्य की सोने की चेन गायब हो गई। दुकान के संचालक उदित सोनी खपरगंज बोहरा मस्जिद के पास सोने-चांदी का व्यवसाय करते हैं। सोमवार को रोज की तरह ग्राहकी के बाद रात में जेवरात का मिलान किया गया तो चेन गायब थी। सुरक्षा कैमरा फुटेज में देखा गया कि दोपहर करीब 3 बजे एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया था। वह दुकानदार का ध्यान भटकाकर चेन चुरा ले…
कवर्धा। गृहमंत्री विजय शर्मा और विधायक भावना बोहरा आज कन्या पूजन सह भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, आज वीर सावरकर भवन, कवर्धा में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित कन्या पूजन सह भोज कार्यक्रम में सहभागिता कर माँ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं की आरती एवं पूजन कर भोजन परोसा और आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के साथ कन्या पूजन शक्ति, पवित्रता और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मैं माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी की आराधना कर उनके चरणों में नमन करती हूं और प्रार्थना…
रायपुर। टिकरापारा से एक्टिवा चोरी चुराने वाला नाबालिग गिरफ्तार हो गया है। श्रीनिवास ठाके निवासी लक्ष्मी नगर शिव मंदिर के पीछे सीमा मार्बल गली टिकरापारा रायपुर ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 11.09.2025 को वह अपनी एक्टीवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एन एम/8734 को दोपहर में अपने घर के सामने खड़ी किया था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 721/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार प्रार्थी खेमचंद देवांगन निवासी ज्योति नगर मठपुरैना टिकरापारा रायपुर ने थाना…
रायपुर। छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र लंबे समय तक अपनी सांस्कृतिक धरोहर, घने वनों और खनिज संपदा के लिए पहचाना जाता रहा है। अब यही इलाका एक नए औद्योगिक युग की ओर कदम बढ़ा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण बस्तर निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह बदलाव न केवल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। बल्कि, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास के नए द्वार भी खोलेगा। बस्तर भारत के सबसे खनिज संपन्न इलाकों में से एक है। यहां आयरन ओर, बॉक्साइट, चूना पत्थर और डोलोमाइट जैसे खनिज प्रचुर मात्रा…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था। मुख्यमंत्री साय भानपुरी स्थित श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो 2025”, इनडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास 2025” तथा ओमाया पार्क में “रास गरबा उत्सव” में सम्मिलित हुए। इन आयोजनों में समाजजनों ने मुख्यमंत्री…
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में पाटीदार समाज द्वारा आयोजित गरबा उत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-नगाड़ों के बीच मुख्यमंत्री व सांसद का स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाटीदार समाज के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गरबा उत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जो सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी समाज को बधाई दी और…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को देखने पहुँचे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, विधायक रोहित साहू, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सतनामी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा है। गुरु बालकदास ने अंग्रेजों एवं पिंडारियों द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और भुखमरी के विरुद्ध न केवल संघर्ष किया, बल्कि समाज को…
कल विद्या भारती द्वारा आयोजित मेधावी छात्र अलंकरण एवं प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में शामिल होकर सीएम साय ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया था। बिलासपुर में आयोजित इस समारोह में तैतीस जिलों से ऐसे चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने ने शिक्षा, संस्कृति और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। विद्या भारती उद्देश्य भारतीय मूल्यों, संस्कृति और राष्ट्रहित के अनुरूप युवाओं को शिक्षित करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। विद्या भारती इस उद्देश्य को बखूबी पूरा कर रही है।
बिहार की राजनीति में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं ऐसे में जैसे-जैसे सियासी पारा ऊपर की ओर बढ़ रहा है नेता भी अपना आपा खोते दिख रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा से आया है जहां राजद से खुद को भावी प्रत्याशी बताने वाला कुमार गौरव अपने ही दल और दल के नेता तेजस्वी यादव को गाली देते दिख रहा है वायरल ऑडियो में साफ-साफ यह सुनाई दे रहा है कि वह तेजस्वी यादव को गंदी-गंदी गालियां अभद्र भाषा का प्रयोग करता दिख रहा है वहीं दूसरी ओर टिकट न मिलने पर राजद को हराने की…