बिलासपुर। सदर बाजार स्थित सती गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलर्स में 26 सितंबर को दोपहर के समय चोरी की घटना हुई। दुकान से 19 ग्राम वजनी, लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए मूल्य की सोने की चेन गायब हो गई।
दुकान के संचालक उदित सोनी खपरगंज बोहरा मस्जिद के पास सोने-चांदी का व्यवसाय करते हैं। सोमवार को रोज की तरह ग्राहकी के बाद रात में जेवरात का मिलान किया गया तो चेन गायब थी।
सुरक्षा कैमरा फुटेज में देखा गया कि दोपहर करीब 3 बजे एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया था। वह दुकानदार का ध्यान भटकाकर चेन चुरा ले गया। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। दुकानदार ने चोरी के दो दिन बाद सोमवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 3, 2026द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…
छत्तीसगढ़May 2, 2026यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित




