Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, अडानी समूह ऊर्जा और सीमेंट क्षेत्र की विस्तार परियोजनाओं में 65 हजार करोड़ का करेगा निवेश
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, अडानी समूह ऊर्जा और सीमेंट क्षेत्र की विस्तार परियोजनाओं में 65 हजार करोड़ का करेगा निवेश

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, अडानी समूह ऊर्जा और सीमेंट क्षेत्र की विस्तार परियोजनाओं में 65 हजार करोड़ का करेगा निवेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यहां उनके निवास में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान श्री अडानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की दूरदर्शी व पारदर्शी नीतियों ने उद्योगपतियों का भरोसा जीता है, जिसके फलस्वरूप रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए अडानी समूह की 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश की योजना है। इस परियोजना से छत्तीसगढ़ की विद्युत उत्पादन क्षमता में अतिरिक्त 6,120 मेगावाट की वृद्धि होगी। ऊर्जा के क्षेत्र में इस बड़े विस्तार से राज्य न केवल आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि अन्य राज्यों को ऊर्जा आपूर्ति में भी मदद करेगा। चर्चा के दौरान सीमेंट उद्योग में भी निवेश को बढ़ावा देने को लेकर बात हुई। अडानी समूह ने राज्य में सीमेंट प्लांट्स के विस्तार के लिए 5 हजार करोड़ रुपए के निवेश पर सहमति व्यक्त की। इससे छत्तीसगढ़ में सीमेंट उद्योग को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
    मुख्यमंत्री और श्री अडानी की मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में रक्षा उपकरण निर्माण, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। सरकार की पहल राज्य को उभरते उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाना है। वर्तमान समय की जरूरतों को देखते हुए नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के संबंध में भी विचार साझा किए गए। श्री अडानी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय के सुझाव पर  अडानी समूह द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अगले चार वर्षों में लगभग 10 हजार करोड़ का व्यय सीएसआर एवं अन्य स्त्रोतों से किया जाएगा। यह पहल राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। अडानी समूह युवाओं में रोजगार आधारित कौशल विकास के लिए काम करेगा। इससे तकनीकी कौशल आधारित मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता होगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भविष्य की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम को डिजाइन किया जाएगा ताकि स्थानीय युवाओं को पर्याप्त अवसर मिले। साथ ही अडानी समूह छत्तीसगढ़ में शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा देने के लिए स्किलिंग एक्सीलेंस स्कूल और नवा रायपुर में प्रीमियम स्कूल की स्थापना करेगी। यह पहल राज्य में युवाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अत्याधुनिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध होगा। इसके साथ अडानी समूह स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने पर भी काम करेगा जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके । एम्स रायपुर और मेकाहारा अस्पताल के पास मरीजों के परिजनों के लिए 1000 बेड डॉर्मिटरी की सुविधा भी शुरू की जाएगी। अडानी समूह छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने नई परियोजनाओं पर काम करेगा। इससे प्राकृतिक सौंदर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान मिल सकेगी। इसी तरह ग्रामीण विकास के अंतर्गत सुविधाओं को विस्तार देने पर भी काम किया जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 47 लीटर शराब के साथ दो बाइक जब्त

    August 31, 2026

    त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं, रायगढ़ पुलिस ने बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ा चेतावनी

    August 31, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए खरसिया पुलिस का सख्त एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच कर चालकों का किया ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट

    August 31, 2026

    रायगढ़ पुलिस के दो पुलिसकर्मी सेवा सम्मान के साथ सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई

    August 31, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.