Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » पीपीपी मोड पर संचालित होंगी बसें
    राज्य

    पीपीपी मोड पर संचालित होंगी बसें

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीपीपी मोड पर संचालित होंगी बसें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मप्र में एक बार फिर सरकारी बसें सडक़ों पर दौड़ती नजर आएंगी। सावर्वजनिक परिवहन सेवा की बसें शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मप्र परिवहन सेवा को लेकर अभी तक यह माना जा रहा था कि मप्र सडक़ परिवहन निगम की तरह सरकार खुद बसें खरीदकर संचालित करेगी, लेकिन सरकार बसें नहीं खरीदेगी, बल्कि पीपीपी मोड पर बसें संचालित होंगी। यानी प्रायवेट लोग अपनी बसें मप्र परिवहन सेवा के माध्यम से संचालित कर सकेंगे। बसों पर प्रशासनिक नियंत्रण मप्र परिवहन सेवा की क्षेत्रीय कंपनियों का होगा। जिसमें निर्धारित रूट पर बसें चलानी होंगी एवं निर्धारित किराया ही वसूला जाएगा।
    जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब 20 साल बाद सार्वजॅनिक परिवहन सेवा की बसें फिर से शुरू होने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मप्र परिवहन सेवा को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।  जानकारी के अनुसार शहरी, ग्रामीण परिवहन सेवा के साथ-साथ अंतर शहरी अन्तर्राज्यीय नई यात्री परिवहन सेवा का प्रबंधन राज्यस्तरीय होल्डिंग कंपनी द्वारा किया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर पर कंपनियां होंगी और जिलास्तर पर निगरानी के लिए भी परिवहन समितियां बनेंगी। राज्यस्तरीय और संभागस्तरीय कंट्रोल और कमांड सेंटर स्थापित किए जाएंगे। नोटिफाईड रूटस पर निविदा प्रक्रिया से ऑपरेटर चुने जाएंगे।

    7 संभागों में अलग-अलग कंपनियों का गठन
    मप्र परिवहन सेवा के लिए राज्य स्तर पर एक मुख्य कंपनी का गठन होगा, जबकि बसों की निगरानी और नियंत्रण के लिए प्रदेश भर में 7 संभागों में अलग-अलग कंपनियों का गठन किया जाएगा। इन पर राज्यस्तरीय कंपनी का सीधा नियंत्रण होगा। परिवहन विभाग ने मप्र परिवहन सेवा के नाम से हेड भी खोल दिया है। साथ ही कंपनियों के गठन का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। मप्र परिवहन सेवा के तहत संचालित होने वाली बसों पर निगरानी के लिए भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा संभाग में कंपनियां खुलेंगी। जिस तरह से इंदौर एवं भोपाल नगर निगम सीमा में सार्वजनिक बसों (लाल) के संचालन के लिए कंपनियां काम कर रही हैं, उसी तर्ज पर ये कंपनियों काम करेंगी।

    100 करोड़ रुपए मांगे
     प्रदेश में मप्र परिवहन सेवा शुरू करने के लिए विभाग ने शुरूआत में शासन ने 100 करोड़ रुपए मांगे हैं। इसके बाद कंपनियों के गठन के काम में तेजी लाई जाएगी। सार्वजनिक परिवहन की बसों का संचालन सबसे पहले इंदौर संभाग से शुरू होगा। इसके लिए विभाग पिछले महीने 14 दिसंबर को आरपीएफ तैयार करने के लिए टेंडर जारी कर चुका है। टेंडर के जरिए जिस कंपनी का चयन किया जाएगा, वह इंदौर संभाग में बस संचालन के लिए डीपीआर तैयार करेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने का ऐलान करते ही विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा के निर्देशन में इस नई व्यवस्था को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने मप्र परिवहन सेवा को लेकर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    Raigarh News: बंटवारे से पहले नामांतरण और फिर कंपनी को रजिस्ट्री! घरघोड़ा के चारमार में पैतृक जमीन हड़पने का आरोप, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल

    July 14, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.