Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….
    छत्तीसगढ़

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों को समयबद्ध और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसका एक प्रेरक उदाहरण ग्राम पचपेड़ी निवासी इन्द्रेश कुमार विश्वकर्मा के मामले में सामने आया, जिनका निवास प्रमाण पत्र इंजीनियरिंग प्रवेश प्रक्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक था।

    इन्द्रेश कुमार विश्वकर्मा को इंजीनियरिंग प्रवेश हेतु निर्धारित समय-सीमा के भीतर निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। दस्तावेज के अभाव में उनका प्रवेश प्रभावित होने की आशंका थी। ऐसे समय में उन्होंने सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन किया, जिस पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी की।

    जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए आवेदन का शीघ्र परीक्षण किया तथा उसी दिन निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया। समय पर दस्तावेज उपलब्ध होने से उनका इंजीनियरिंग प्रवेश सुरक्षित हो सका और उन्हें बड़ी राहत मिली।

    इन्द्रेश कुमार विश्वकर्मा ने शासन, प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की त्वरित कार्यशैली के कारण उन्हें समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह सहयोग उनके शैक्षणिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

    सेवा सेतु के माध्यम से राजस्व, प्रमाण पत्र, पंजीयन सहित विभिन्न शासकीय सेवाएं आम नागरिकों को सरल और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जरूरतमंद लोगों तक त्वरित सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है।

    News Desk

    Related Posts

    बिलासपुर मध्य मंडल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की कार्यशाला संपन्न; 17 सितंबर से शुरू होगा एक माह का अभियान

    September 10, 2026

    नवाचारी शिक्षक चन्द्र मणी चौहान राज्य शिक्षक सम्मान 2027 के लिए चयनित; रायगढ़ जिले में खुशी की लहर

    September 10, 2026

    जयस्तंभ चौक चोरीकांड का रायगढ़ पुलिस ने किया खुलासा; नागपुर भागे आरोपी को चिचोला से दबोचा

    September 10, 2026

    रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल; “साइबर जागृति अभियान” में लघु फिल्म प्रतियोगिता की घोषणा

    September 10, 2026

    बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    September 9, 2026

    बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    September 9, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.